बिलासपुर: जय वन्दे मातरम् संगठन द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन 21 जनवरी को

बिलासपुर: जय वन्दे मातरम् संगठन की बैठक आज तेलीपारा स्थित कार्यालय मे रखी गईं जिसमें सर्वसम्मति से 22 जनवरी क़ो अयोध्या मे भव्य प्रभु श्रीराम जी के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस ऐतिहासिक दिन क़ो और भी भव्य बनाने के लिये जय वन्दे मातरम् संगठन एक दिन पूर्व 21 जनवरी क़ो भव्य शोभायात्रा का आयोजन करने जा रहा है.

जय वन्दे मातरम् संघठन के जिला अध्यक्ष राजू सलूजा ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन के पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा। इस ऐतिहासिक क्षण का जिसका हम सभी राम भक्तों क़ो सदियों से इंतजार था. इस ऐतिहासिक क्षण की प्रतीक्षा हम 492 वर्षो के संघर्षो व लगभग 4 लाख राम भक्तों के बलिदान के बाद यह सौभाग्य हम राम भक्तों क़ो प्राप्त हो रहा है. इस ऐतिहासिक क्षण क़ो और भी भव्य बनाने के लिये जय वन्दे मातरम् संगठन जोर शोर से तैयारी कर रहा है.

इस भव्य शोभायात्रा की तैयारी के लिये जय वन्दे मातरम् संगठन श्रीमति उपमा सिंह प्रदेश प्रभारी, प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह, प्रदेश सह मंत्री तरुण सरोज, जिला अध्यक्ष राजू सलूजा जी, विभाग संयोजक आकाश यादव, नगर अध्यक्ष अतुल बजाज,रुद्रानी सेना संयोजिका श्रीमति भारती नीरज माली, रुपेश यादव,सरदार पुष्पेंद्र सिंह,दुष्यन्त सिंह,आकाश कछुवाहा, गोपाल कश्यप , मनीष श्रीवास्तव,राम कृष्ण कश्यप,सोहन गुप्ता, दीप नारायण शुक्ला,कोमल सिंह, राम सिंह ठाकुर,हिंमांशु कश्यप, अमित यादव, कुलदीप राजकुमार, विकास गुप्ता, रुपेश चौबे, विनय अग्रवाल, विक्रम रजक, तरुण लालपुरे, गणेश मिश्रा, परशुराम देवांगन, थानु राम साहू, दीपांशु विश्वकर्मा, प्रेम गुप्ता, संतोष साव, गोलू यादव, कृष्णा श्रीवास, सूरज महाराज अतुल अवस्थी, धनजय सिंह, दिनेश कुमार, प्रफुल्ल ठाकुर, विजय यादव, पुष्पेंद्र चौबे, शशांक सिंह ठाकुर, प्रमोद धुरी,राजा साहू, गणेश प्रसाद साहू, गणेश मिश्रा आदि उपस्थित थे.

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *