बिलासपुर: MIC का प्रस्ताव, फिर भी कक्ष क्यों नहीं? छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने कलेक्टर से लगाई गुहार, बोले—“पारित निर्णय पर अमल कराएं”

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कार्यालय खोलने के लिए MIC ने विधिवत पास करके दिया कक्ष, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने रोक दिया! प्रतिनिधि मंडल पहुंचा कलेक्टर के पास—संजय अग्रवाल बोले, ‘गलत नहीं होने देंगे’”

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिया भरोसा—“आप लोगों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा”

प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने भी किया छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के कक्ष आवंटन का समर्थन

बिलासपुर। महापौर परिषद (MIC) की बैठक में विधिवत प्रस्ताव पारित होने के बावजूद छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को राघवेंद्र राव सभा भवन में 11 माह के लिए अस्थायी कक्ष आवंटित नहीं किए जाने का मामला अब कलेक्टर के दरबार तक पहुंच गया है। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए MIC के पारित प्रस्ताव पर तत्काल अमल कराने की मांग की।

महासंघ का कहना है कि 24 जुलाई 2026 को आयोजित MIC की बैठक में निर्धारित प्रक्रिया के तहत महासंघ को राघवेंद्र राव सभा भवन में 11 माह के लिए अस्थायी कक्ष उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव पारित होने के बाद संगठन को उम्मीद थी कि अब नियमानुसार आवंटन की कार्रवाई पूरी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मौखिक रूप से बताया कि फिलहाल कक्ष आवंटन नहीं किया जा रहा है, क्योंकि एक अन्य पत्रकार संगठन की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है। इसी बात को लेकर महासंघ ने सवाल उठाया है कि जब सक्षम निकाय द्वारा विधिवत प्रस्ताव पारित हो चुका है, तो केवल किसी अन्य संगठन की आपत्ति के आधार पर उसके क्रियान्वयन को क्यों रोका जा रहा है?

“हम किसी के खिलाफ नहीं, अपने अधिकार की प्रक्रिया पूरी कराने आए हैं”

महासंघ ने कलेक्टर के समक्ष स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी अन्य पत्रकार संगठन के अधिकार अथवा हित को प्रभावित करना नहीं है। संगठन चाहता है कि MIC द्वारा पारित प्रस्ताव का नियमानुसार, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन हो।

कलेक्टर का आश्वासन—“गलत नहीं होने दिया जाएगा”

मामले को गंभीरता से सुनने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि “आप लोगों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।” कलेक्टर के इस आश्वासन के बाद महासंघ ने उम्मीद जताई है कि MIC में पारित प्रस्ताव के अनुरूप अब कक्ष आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

प्रेस क्लब भी महासंघ के समर्थन में

इस पूरे मामले में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी सामने आया कि प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहर ने छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के समर्थन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे से टेलीफोनिक चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महासंघ को कक्ष आवंटित किए जाने पर प्रेस क्लब को कोई आपत्ति नहीं है।

इस समर्थन के बाद अब यह सवाल और महत्वपूर्ण हो गया है कि जब एक ओर MIC में प्रस्ताव पारित है और दूसरी ओर प्रेस क्लब की ओर से भी कक्ष आवंटन पर आपत्ति नहीं होने की बात कही जा रही है, तो आखिर वह कौन-सी आपत्ति है जिसके आधार पर आवंटन की प्रक्रिया अभी तक आगे नहीं बढ़ी?

महासंघ का कहना है कि पत्रकार संगठनों के बीच किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना उसका उद्देश्य नहीं है। संगठन केवल इतना चाहता है कि नगर निगम की सक्षम संस्था द्वारा पारित निर्णय को प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लागू किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी तथा प्रदेश पदाधिकारी अजय द्विवेदी उपस्थित रहे।

 

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिल्हा की दो बेटियों का ‘दिमागी कमाल’ राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा: एक बनाएगी स्मार्ट बैग, दूसरी थूकते ही बजाएगी अलार्म

    INSPIRE MANAK में राष्ट्रीय स्तर पर चयन; तृषा का WeatherGuard SmartBag और रेणुका का Spit Detection System बना चर्चा का केंद्र   बिलासपुर/बिल्हा। बड़े शहरों की महंगी प्रयोगशालाओं से दूर बिल्हा ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों की कक्षा में बैठे बच्चों ने ऐसे आइडिया सोचे, जिनकी चर्चा अब राष्ट्रीय स्तर पर होने जा रही है। बिल्हा विकासखंड की दो छात्राओं तृषा कुमारी कमलेश और रेणुका धनुहार का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित INSPIRE MANAK – National Level Exhibition and Project Competition (NLPEC)…

    Continue reading
    सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए बिल्हा के स्कूलों ने भेजा प्यार: 4100 राखियां और शुभकामना संदेश, 15 अगस्त तक जारी रहेगा अभियान

    ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र’ बना राष्ट्रप्रेम का पाठ; बच्चों ने खुद बनाई राखियां, संदेशों में लिखा—‘पूरा देश आपके साथ खड़ा है’ बिलासपुर/बिल्हा। देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए इस बार रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बिल्हा के स्कूली बच्चों की भावनाओं का रक्षा-सूत्र बनकर पहुंच रहा है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान’ के तहत विकासखंड बिल्हा के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सैनिकों के लिए 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश तैयार कर भेजे हैं। बच्चों ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *