“हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजेगा बिलासपुर: जय वंदेमातरम् संगठन निकालेगा चौथे वर्ष की भव्य कांवड़ यात्रा, आकर्षक झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

बिलासपुर। सावन माह की आध्यात्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जय वंदेमातरम् संगठन द्वारा 9 अगस्त (रविवार) को चौथे वर्ष की भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह यात्रा इस बार और भी भव्य एवं विशाल स्वरूप में नजर आएगी। संगठन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

संगठन के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य उन शिवभक्तों को भी पुण्य लाभ दिलाना है, जो किसी कारणवश सावन माह में पारंपरिक कांवड़ यात्रा में शामिल नहीं हो पाते। भगवान शिव को केवल एक लोटा जल अर्पित करने से भी प्रसन्न होने वाला बताया गया है, इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी बिलासपुर के अनेक श्रद्धालु समय और परिस्थितियों के कारण इस पावन परंपरा से वंचित रह जाते हैं। जय वंदेमातरम् संगठन का प्रयास है कि हर शिवभक्त इस पुण्य यात्रा का हिस्सा बने और नई पीढ़ी कांवड़ यात्रा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को समझे।

इस वर्ष कांवड़ यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए भव्य एवं मनमोहक झांकियां तैयार की जा रही हैं, जो श्रद्धालुओं के साथ-साथ शहरवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बच्चे और वरिष्ठ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे।

संगठन ने बिलासपुर के सभी शिवभक्तों और कांवड़ियों से इस भव्य धार्मिक यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही, जिन श्रद्धालुओं के पास कांवड़ उपलब्ध नहीं है, उनके लिए संगठन द्वारा विशेष रूप से कांवड़ों का निर्माण भी कराया गया है, ताकि कोई भी श्रद्धालु इस पुण्य अवसर से वंचित न रहे।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    रायपुर में गूंजा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश: राज्यभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, ‘बांसगीत’ ने मोहा मन

    यादव प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 में मेधावी विद्यार्थी, डॉक्टर, पीएससी अधिकारी, नीट सफल अभ्यर्थी, खिलाड़ी और समाज गौरव हुए सम्मानित रायपुर, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित “यादव प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रतिभा सम्मान का अनुपम संगम बन गया। प्रदेशभर से आए मेधावी विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवा, चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि…

    Continue reading
    देवरघटा में गूंजा अध्यात्म का स्वर: 110 वर्षीय संत रामगोपाल दास महाराज ने किया ‘आज जहां तुम हो खड़े’ का लोकार्पण

    बिलासपुर/शिवरीनारायण। सनातन चिंतन, अध्यात्म और साहित्य का अद्भुत संगम रविवार को मारुति धाम, देवरघटा (शिवरीनारायण) में देखने को मिला। प्रख्यात कवि विजय कल्याणी तिवारी की दसवीं कृति “आज जहां तुम हो खड़े” का भव्य लोकार्पण 110 वर्षीय परम पूज्य संत श्री रामगोपाल दास जी महाराज के करकमलों से सम्पन्न हुआ। समारोह में साहित्य और शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां डॉ. विनय कुमार पाठक एवं चंद्र भूषण वाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित रहे। करीब 1287 दोहों से सुसज्जित यह ग्रंथ मूलतः अध्यात्म, सनातन दर्शन और जीवन मूल्यों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *