स्कूल ड्रेस में बड़ा खेल उजागर!
बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल के पास संचालित श्री साईं इंटरप्राइजेस पर स्कूल का लोगो लगाकर ड्रेस बेचे जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच दल में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टाँडे, प्राचार्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर तथा एपीसी समग्र शिक्षा कार्यालय रोहित भाँगे शामिल रहे।
जांच के दौरान दुकान में स्कूल लोगो लगी ड्रेस बेचे जाने के संबंध में दस्तावेजों और गतिविधियों की पड़ताल की गई। प्राथमिक जांच में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के बाद व्यापार विहार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। शिक्षा विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि कहीं स्कूल ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से मनमानी वसूली तो नहीं की जा रही थी।















