बिलासपुर: वन विभाग में मनमानी पर भड़का लिपिक संघ, मुख्य वन संरक्षक से वार्ता विफल… अब होगा उग्र आंदोलन!

बिलासपुर। वन विभाग में कथित मनमानी अटैचमेंट, कर्मचारियों के अचानक तबादले और शासन के नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे आदेशों को लेकर प्रदेश लिपिक संघ अब खुलकर मैदान में उतर आया है। मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद संघ ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज करने का ऐलान कर दिया है।

संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि वन विभाग में अधिकारियों द्वारा अपनी मनमर्जी से कर्मचारियों का अटैचमेंट किया जा रहा है, जबकि शासन के स्पष्ट नियमों और कर्मचारी सहमति को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश लिपिक संघ का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य वन संरक्षक से मिलने पहुंचा था, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री डा. सुनील कुमार, हेमंत बघेल और जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप शामिल थे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं रखते हुए “बीच का रास्ता” निकालने का आग्रह किया, लेकिन अधिकारियों के रवैये से संघ संतुष्ट नहीं हुआ।

प्रदेश महामंत्री डा. सुनील कुमार ने बताया कि 13 मई 2026 को मुख्य वन संरक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारी सुरेंद्र यादव के बिल्हा से वन वृत्त बिलासपुर किए गए कथित नियम विरुद्ध अटैचमेंट को निरस्त करने की मांग की गई थी। उनका कहना है कि बिना कर्मचारी की सहमति और शासन नियमों के विपरीत यह कार्रवाई की गई, जबकि ऐसे कई अन्य मामले भी संभाग में मौजूद हैं।

संघ का आरोप है कि समस्या के समाधान की जगह अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात करने लगे, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने दो टूक कहा कि यदि कर्मचारी विरोधी नीतियां बंद नहीं हुईं तो संघ अब उग्र आंदोलन करने मजबूर होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी और पूरे मामले से मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री को अवगत कराया जाएगा।

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि अब यह लड़ाई केवल एक कर्मचारी की नहीं, बल्कि पूरे विभाग में कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की है। वन विभाग के अंदर चल रहे “मनमाने सिस्टम” के खिलाफ संघ आर-पार की रणनीति बनाने में जुट गया है।

  • Related Posts

    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading
    बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

    पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *