“तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150

बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में संचालित 146 पेट्रोल पंपों में से केवल 8 पंपों पर अस्थायी ड्राईआउट की स्थिति बनी थी, लेकिन वहां भी ऑयल कंपनियों द्वारा लगातार सप्लाई भेजी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में अचानक बढ़ी खरीदारी और अफवाहों के कारण कुछ स्थानों पर कृत्रिम कमी जैसी स्थिति बन गई थी।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ऑयल कंपनियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर ईंधन आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले में मांग और खपत के अनुसार लगातार सप्लाई बनाए रखी जाए।

प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए कॉल सेंटर नंबर 07752-224150 भी जारी किया है, जहां ईंधन आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें। अधिकारियों का कहना है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पूरी व्यवस्था लगातार निगरानी में है।

  • Related Posts

    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading
    बिलासपुर: चापड़ के वार से छलनी फेफड़ा… सिम्स के डॉक्टरों ने 15 दिन वेंटिलेटर पर रखकर मौत से छीनी जिंदगी

    चापड़ के वार से छलनी फेफड़ा… सिम्स के डॉक्टरों ने 15 दिन वेंटिलेटर पर रखकर मौत से छीनी जिंदगी बिलासपुर। मौत और जिंदगी के बीच चल रही जंग में आखिरकार सिम्स के डॉक्टरों ने जीत हासिल कर ली। चापड़ से हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल तखतपुर निवासी 45 वर्षीय उषा दिवाकर को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर नया जीवन दिया। बताया जा रहा है कि 06 अप्रैल 2026 को हुए हमले में उषा दिवाकर के शरीर पर गहरे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *