बिलासपुर: प्रेस वार्ता में बजट पर बोल रहे थे राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, बगल में विधायक अमर अग्रवाल लेते दिखे झपकी — VIDEO वायरल

बिलासपुर। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की.उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक बजट है, जिसमें किसान, युवा, महिला, व्यापारी और मध्यम वर्ग सभी के हितों को प्राथमिकता दी गई है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रेल, सड़क, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में रिकॉर्ड वृद्धि की गई है।

उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए 5 नए विश्वविद्यालय, 2030 तक 20 लाख प्रशिक्षित प्रोफेशनल, पर्यटन क्षेत्र में 10 हजार गाइड तैयार करने और महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का विस्तार 5 करोड़ तक किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट में 16% की वृद्धि हुई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर 43.9 लाख करोड़, रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़, कृषि बजट 1.40 लाख करोड़, स्वास्थ्य बजट 1.06 लाख करोड़ और रेल बजट रिकॉर्ड 2.93 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च में 533% की वृद्धि हुई है।

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात देते हुए खनन गलियारे के विकास, रेल बजट में 7,470 करोड़, कर वितरण के तहत 50,427 करोड़ और 15 हजार करोड़ की विशेष अनुदान सहायता का प्रावधान किया गया है।

के.के. शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के बजट ने गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ पहुंचाया है और कांग्रेस शासन की तुलना में हर क्षेत्र में कई गुना वृद्धि स्पष्ट दिखाई देती है।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *