बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में सिस्टम फेल! सुआ नृत्य कलाकार बेहोश, बाइक से पहुंचाया गया अस्पताल

राज्य युवा महोत्सव में बड़ी लापरवाही: बेहोश हुई कलाकार को नहीं मिला स्वास्थ्य विभाग का लाभ

बिलासपुर। बहतराई स्टेडियम में आयोजित राज्य युवा महोत्सव का आज समापन समारोह था। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से RMA मधुरिमा श्रीवास, स्टाफ नर्स आकांक्षा साहू और RHO मधुसूदन धुरी की ड्यूटी लगाई गई थी।

लेकिन तमाम तैयारियों के बावजूद आयोजन स्थल पर एक गंभीर लापरवाही सामने आई। सीवी रमन यूनिवर्सिटी की ओर से सुआ नृत्य की प्रस्तुति देने पहुंची कलाकार अनन्या पांडे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना की सूचना कंट्रोल रूम से स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई, लेकिन कायदे से मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार देने के बजाय टीम ने अनन्या को ही अपने पास बुलवाया।

स्वास्थ्य टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते स्थिति और बिगड़ गई। आनन-फानन में दो लोगों ने अनन्या को बाइक पर बैठाकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार मिला। सवाल यह है कि राज्य स्तरीय आयोजन में तैनात स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी के बावजूद एक कलाकार को इस तरह निजी साधनों से अस्पताल ले जाना क्यों पड़ा?

मामले की जानकारी लेने जब हमारी NHI की टीम ने जिला खेल अधिकारी एक्का से संपर्क किया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि कौन लड़की बेहोश हुई, और कंट्रोल रूम से पता करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

वहीं, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा।

बेहोश हुई कलाकार से जुड़ी पूरी जानकारी हमारी टीम को बिलासपुर दल प्रभारी से प्राप्त हुई।

राज्य युवा महोत्सव जैसे बड़े आयोजन में स्वास्थ्य सेवाओं की यह लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। अगर समय पर गंभीर स्थिति बन जाती तो जिम्मेदार कौन होता? क्या ऐसे आयोजनों में केवल कागजी व्यवस्थाएं ही की जाती हैं?

यह घटना प्रशासन और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में स्वास्थ्य और सुरक्षा को केवल औपचारिकता न बनाकर जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी से निभाया जाए।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *