बिलासपुर: जुआरी पकड़े, पर पुलिस की पारदर्शिता पर सवाल — आखिर किसे बचा रहे हैं SP रजनेश सिंह के टीम के अधिकारी? विज्ञप्ति में देरी, अधूरी जानकारी, फोन न उठाने से संदेह गहराया

पुलिस के जिम्मेदार अफसर SSP रजनेश सिंह, CSP निमितेश सिंह और सिविल लाइन TI ने मीडिया का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा

स्व. बाबू राम कौशिक का बेटा संतोष कौशिक भी जुआ खेलते पुलिस की गिरफ्त में आया 

जीनस पैलेस के संचालक पर कार्रवाई क्यों नहीं?

आरोपियों के वाहनों का भी नहीं किया गया उल्लेख

बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में — देरी, अधूरी जानकारी और फोन रिसीव नहीं करना … आखिर बचाया किसे जा रहा है?

बिलासपुर। 25 अक्टूबर 2025 की रात महाराणा प्रताप चौक पास जीनस पैलेस के प्रथम तल के रूम नंबर 01 में जुआ खेलते 14 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। इनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) जुआ अधिनियम तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जुआरियों के पास से ₹2,17,000/- नकद जब्त हुआ।

लेकिन पुलिस की कार्रवाई से ज्यादा चर्चा में रही उनकी लापरवाही और सूचना छुपाने की कोशिश —
-विज्ञप्ति जारी करने में 12 घंटे से भी ज्यादा की देरी
– आरोपियों के नाम अधूरे — न पिता का नाम, न उम्र, न पता
– “संतोष” का तो सिर्फ नाम — सरनेम भी नहीं!
– तस्वीरें भी जानबूझकर कट-छांट कर जारी
– मीडिया के फोन घंटों तक न उठाना — CSP निमितेश सिंह और TI चुप
– SP को मैसेज भेजने के बाद ही हड़बड़ी में अधूरी जानकारी जारी

इससे बड़ा सवाल—
– क्या पुलिस किसी बड़े चेहरे या रसूखदार व्यक्ति को बचाने में लगी थी?
– आरोपियों को पहचान से बचाने की कोशिश क्यों?
– पारदर्शिता का दम भरने वाली पुलिस जानकारी देने में क्यों भागी?

जब असामाजिक कृत्य करने वाले पकड़े जाते हैं, तो उनकी पूरी जानकारी सार्वजनिक होना जरूरी है — ताकि शहर के लोग जानें कि उनके बीच कौन इस तरह के कृत्य कर रहा है।

पत्रकारों की भूमिका लोकतंत्र की रीढ़ है —
यदि पुलिस ही सूचना छिपाए, तो जनता भरोसा किस पर करे?

आरोपियों के वाहनों का भी नहीं किया गया उल्लेख
पुलिस की जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोपियों से जब्त किए गए वाहनों का कोई जिक्र नहीं है। सूत्र बताते हैं कि  अधिकांश आरोपी चार पहिया वाहनों में मौके पर पहुंचे थे। वाहनों से संबंधित जानकारी छुपाए जाने से कार्रवाई की पारदर्शिता पर और अधिक सवाल खड़े हो रहे हैं कि कहीं किसी रसूखदार को बचाने की कोशिश तो नहीं?

अब जरूरत है कि —
– एसपी खुद इस मामले में जवाब दें
– CSP और TI की जवाबदेही तय हो
– पूरा विवरण जारी कर पारदर्शिता रखी जाए

“कानून सबके लिए समान”, सिर्फ रिपोर्टों में नहीं — ज़मीन पर भी साबित हो!

पकड़े गए जुआरियों की सूची

1️⃣ संतोष कौशिक (57) — निवासी ओमनगर जरहाभाठा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष
2️⃣ प्रशांत मूर्ति (59) — निवासी विनोबा नगर, बिलासपुर
3️⃣ नैन साहू (41) — निवासी रामनगर तखतपुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष
4️⃣ नरेंद्र रात्रे (49) — निवासी आजाद नगर तखतपुर, पूर्व पार्षद का पति (भाजपा)
5️⃣ जाकीर खान (53) — निवासी पाठकपारा तखतपुर, भाजपा नेता
6️⃣ मुन्ना श्रीवास (64) — निवासी महामायापारा तखतपुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का पति, वर्तमान पार्षद
7️⃣ पवन पाण्डेय (46) — निवासी बेलसरी तखतपुर, कांग्रेस नेता
8️⃣ कैलाश देवांगन (40) — निवासी होलिका चौक तखतपुर, भाजपा पार्षद
9️⃣ बउवा देवांगन (40) — निवासी तखतपुर
🔟 बल्लू पटेल (32) — निवासी दीनदयाल नगर, मंगला
1️⃣1️⃣ क्रेगी मार्टिन (51) — निवासी विनोबा नगर, बिलासपुर
1️⃣2️⃣ देवांश डोरा (26) — निवासी विद्यानगर, बिलासपुर
1️⃣3️⃣ विवेक मिश्रा (47) — निवासी विद्यानगर, बिलासपुर
1️⃣4️⃣ विशाल सिंह (45) — निवासी नेहरू नगर, बिलासपुर

पुलिस ने जारी की विज्ञप्ति 

WhatsApp Image 2025-10-26 at 10.27.48 WhatsApp Image 2025-10-26 at 10.27.52

FIR COPY

33317013251274
  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *