बिलासपुर : नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की पार्षद निधि 72.34 करोड़ और महापौर/अध्यक्ष निधि 30.64 करोड़

बिलासपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए जारी किए हैं। यह राशि पार्षद निधि और महापौर/अध्यक्ष निधि के मद में दी गई है।

विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों मदों की *50-50 प्रतिशत राशि जारी की है। इनमें पार्षद निधि 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए और महापौर/अध्यक्ष निधि 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए शामिल हैं।

इस तरह हुआ आबंटन

पार्षद निधि

14 नगर निगमों को – 21 करोड़ 96 लाख रुपए
54 नगर पालिकाओं को – 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए
 120 नगर पंचायतों को – 27 करोड़ रुपए

महापौर/अध्यक्ष निधि

14 नगर निगमों को – 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए
54 नगर पालिकाओं को – 10 करोड़ 50 लाख रुपए
120 नगर पंचायतों को – 10 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपए

नगरीय प्रशासन विभाग का कहना है कि इन निधियों का उपयोग स्थानीय विकास कार्यों, जनसुविधाओं और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में किया जाएगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *