बिलासपुर : कवि सुरजीत नवदीप को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

डॉ. विनय कुमार पाठक बोले— “सुप्रसिद्ध कवि ही नहीं, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी थे नवदीप जी”

बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवि सुरजीत नवदीप के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकारों और विद्वानों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि डाॅ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा—
“जब मैं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष था, तब नवदीप जी आयोग के सदस्य थे। हालांकि परिचय उससे भी बहुत पहले से था। वे केवल एक सुप्रसिद्ध कवि ही नहीं, बल्कि कुशल मंच संचालक और सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी थे।”

अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राघवेन्द्र कुमार दुबे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा—
“राजभाषा आयोग की बैठकों और वार्षिक सम्मेलनों में नवदीप जी से भेंट होती रहती थी। वे अपने आत्मीय व्यवहार से सभी का दिल जीत लेते थे।”

विशिष्ट अतिथि डाॅ. विवेक तिवारी, विष्णु कुमार तिवारी तथा अकादमी के महासचिव डाॅ. बजरंगबली शर्मा ने भी अपने संस्मरण सुनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंत में, उपस्थित सभी साहित्यकारों ने दो मिनट का मौन रखकर कवि सुरजीत नवदीप को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *