बिलासपुर : आकाशवाणी में हिन्दी पखवाड़े का उद्घाटन एवं हिन्दी कार्यशाला का भव्य आयोजन

बिलासपुर। आकाशवाणी बिलासपुर में हिन्दी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज एक गरिमामय उद्घाटन समारोह एवं हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता प्रसिद्ध साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा थावे विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुआ। आकाशवाणी बिलासपुर की राजभाषा अधिकारी एवं कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुप्रिया भारतीयन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, वहीं इंजीनियरिंग हेड सिल्बेरियस लकड़ा ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

कार्यशाला का विषय था – “भाषायी सौंदर्य में कहावतों, लोकोक्तियों एवं मुहावरों की भूमिका”। डॉ. विनय कुमार पाठक ने अपने गहन साहित्यिक अनुभव और अनेक रोचक उदाहरणों के माध्यम से इस विषय को अत्यंत सरल, सरस और आकर्षक शैली में प्रस्तुत किया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के साथ सजीव एवं सारगर्भित चर्चा भी हुई, जिससे सभी उपस्थित जनों को व्यापक लाभ प्राप्त हुआ।

डॉ. सुप्रिया भारतीयन ने अपने वक्तव्य में देश की विविधतापूर्ण संस्कृति के उन्नयन एवं विकास में हिन्दी की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भाषायी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि का परिचय रवि आनन्द ने दिया। संचालन का दायित्व हिन्दी सचिव लीना तिवारी ने निभाया तथा आभार प्रदर्शन विशोक पाण्डेय ने किया।

इस गरिमामय आयोजन में आकाशवाणी परिवार के सदस्य एवं हिन्दी प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *