बिलासपुर: जन्माष्टमी की पूर्व बेला पर परिवर्तन एक आशा की किरण का भव्य आयोजन

बिलासपुर में सजी झांकी, गूंजे राधा-कृष्ण भजन और डांडिया की धुनें

बिलासपुर। परिवर्तन एक आशा की किरण एवं तनेइरा शोरूम के संयुक्त तत्वाधान में जन्माष्टमी से पूर्व कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। आयोजक किरण पाठक और प्रीति ठक्कर द्वारा सजी कृष्ण भगवान की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

अवनी वाजपेई ने कृष्ण भगवान की, प्रीति ठक्कर ने नंद बाबा की, किरण पाठक ने यशोमती मैया की और पूनम सोलंकी ने राधा जी की भूमिका बड़े ही शानदार अंदाज में निभाई। कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे राधा-कृष्ण के गेटअप में पहुंचे और डांडिया की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण मानो वृंदावन की गलियों में बदल गया।

आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाउजी और जन्माष्टमी-थीम प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में प्रियंका पांडे और प्रिया गुप्ता विजेता रहीं। बेस्ट राधा गेटअप का खिताब आरोही पवार, योगमाया कुल्हारी और पीहू आसवानी को मिला, जबकि बेस्ट कान्हा गेटअप का पुरस्कार अंजनेय अग्रवाल को दिया गया।

तनेइरा शोरूम के ऑनर अरुण सोनी और नितिन अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में बिना ठक्कर, अंजली दुबे, साधना टांक, साक्षी छतवानी, ज्योति ठक्कर, बीना जोशी, निशा सक्सेना, मीनाक्षी महंत और जयंती थवाईत का विशेष योगदान रहा।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *