बिलासपुर में बदमाश बेलगाम — हथियारों और नशे के सौदागरों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई, फिर भी नहीं थम रहा अपराध का सिलसिला!

बिलासपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। चाकू, तलवार और चापड़ जैसे घातक हथियारों के साथ बदमाश पकड़े जा रहे हैं। वहीं भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

Table of Contents

लेकिन सवाल यह है कि जब पुलिस इतने सख़्ती से कार्रवाई कर रही है तो अपराधी खुलेआम कैसे घूम रहे हैं? क्या अपराधियों को राजनीतिक या स्थानीय संरक्षण प्राप्त है?

 हालिया कार्यवाहियाँ – नाम और अपराध सहित

1. योगेश चंद्राकर – मस्तूरी नहर किनारे चाकू लहराकर लोगों को धमकाया

  • उम्र: 30 वर्ष, निवासी: भिलाई, थाना मस्तूरी
  • जुर्म: आम जगह पर बटनदार चाकू से डराना, हथियार जप्त
  • धारा: 25 आर्म्स एक्ट, गिरफ़्तारी और न्यायिक रिमांड

2. शेख रमजान – कंसा चौक में बटन वाला चाकू लेकर घूम रहा था

  • उम्र: 24 वर्ष, निवासी: टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली
  • धारा: 25 आर्म्स एक्ट, गिरफ्तारी

3. सरकंडा थाना – नाबालिग सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

  • विशाल पाटले (22), धर्मेश वैष्णव उर्फ कोको (22), एक नाबालिग
  • जुर्म: चाकू और चापड़ से लोगों को धमकाना, रात में हथियार लेकर घूमना
  • धारा: 25/27 आर्म्स एक्ट, गिरफ्तार

4. अरिहंत मिश्रा उर्फ प्रांशु – लोहे का चापड़ लेकर सड़क पर दहशत फैला रहा था

  • उम्र: 27 वर्ष, निवासी: आईटीआई चौक, थाना कोनी
  • धारा: 25 आर्म्स एक्ट, गिरफ्तार

5. रितेश ध्रुव – मंगला से 30 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा गया

  • उम्र: 19 वर्ष, निवासी: धुरीपारा, मंगला
  • धारा: आबकारी एक्ट

6. विक्की पात्रे – तलवारनुमा हथियार के साथ कुदुदंड से गिरफ्तार

  • उम्र: 27 वर्ष, निवासी: कुदुदंड
  • धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट

7. 9 अन्य बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

  • नाम: कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पटेल, अभिषेक यादव, रोहित सैनी, मुकेश यादव, कुनाल उईके, अंशुमन राव, अभिषेक एंथोनी, धनराज पात्रे, पोषण टोंडर
  • क्षेत्र: मंगला, कुदुदंड, आजाद चौक, पानी टंकी, विकास नगर, सर्किट हाउस, तालापारा

284 किलो गांजा और iPhone के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • गिरफ्तार: गजेंद्र गोस्वामी, नयन कुमार
  • स्थान: तोरवा थाना
  • वाहन: सफेद अर्टिगा CG 04 OC 4577
  • बरामद: 284 पैकेट गांजा (284 किलो), 2 Android मोबाइल, 1 iPhone
  • कीमत: ₹35 लाख
  • धारा: 20 (B)(2)(C) NDPS Act

तो फिर भी सवाल बाकी है – इतने अपराधी पकड़ने के बाद भी शहर में क्यों नहीं दिख रहा असर?

  • क्या ये कार्यवाही सतही है और अपराधी जमानत पर फिर बाहर आ जाते हैं?
  • क्या ये अपराधी संगठित गिरोह का हिस्सा हैं जो लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं?
  • या फिर शहर में कोई स्थायी क्राइम कंट्रोल पॉलिसी ही नहीं है?

 पुलिस की मुस्तैदी को सलाम, पर अब सरकार और जिला प्रशासन को जवाब देना होगा कि आखिर शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?

 

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *