CG Vidhan Sabha: निवेश सम्मेलन से लेकर जल संकट तक – विधायक सुशांत ने सरकार को घेरा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब तलब किया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उनके सवालों का सदन में विस्तृत उत्तर दिया।

निवेशक सम्मेलन पर सवाल: लाखों खर्च, विदेशी निवेश शून्य

विधायक शुक्ला ने वर्ष 2019 से 2023 तक आयोजित निवेशक सम्मेलनों की संख्या, स्थान, खर्च और निवेश की स्थिति की जानकारी मांगी। इसके जवाब में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि उक्त अवधि में कुल 5 निवेशक सम्मेलन कनाडा, कोलोन (जर्मनी), बोस्टन-न्यूयॉर्क (अमेरिका), बाली (इंडोनेशिया) और नई दिल्ली में आयोजित किए गए। इन सम्मेलनों पर ₹4.08 करोड़ (₹4,08,19,530) खर्च किए गए।

मंत्री ने बताया कि इस अवधि में कुल 218 एमओयू साइन किए गए, जिनमें से 32 रद्द हो चुके हैं और वर्तमान में 186 एमओयू प्रभावशील हैं। एमओयू के तहत ₹1,27,922.54 करोड़ निवेश प्रस्तावित था, लेकिन अब तक केवल ₹19,898.37 करोड़ का वास्तविक निवेश हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी विदेशी कंपनी के साथ कोई एमओयू नहीं हुआ है।

हैंडपंप और नलकूपों की स्थिति पर भी उठाए सवाल

विधायक शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि क्षेत्र में कुल 1,022 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें से 965 चालू और 57 बंद हैं। बंद हैंडपंपों की जानकारी विकासखण्डवार उपलब्ध कराई गई है।

इसके अलावा, वर्ष 2023 से 20 जून 2025 तक 27 नए हैंडपंप स्वीकृत किए गए और सभी 27 नलकूप सफलतापूर्वक खोदे गए हैं।

नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति भी बनी चर्चा का विषय

विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर नगर निगम के विस्तार में बेलतरा क्षेत्र के समावेश, वर्ष 2019 से 20 जून 2025 तक स्मार्ट सिटी योजना एवं विभागीय बजट से हुए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। उन्होंने कार्यों की स्वीकृति, व्यय, पूर्णता की स्थिति, और गुणवत्ता में कथित अनियमितताओं पर भी सवाल उठाए।

सरकारी जवाब में कार्यों की स्थिति, राशि और प्रगति की जानकारी संलग्न दस्तावेजों के माध्यम से दी गई, साथ ही बताया गया कि जहां शिकायतें प्राप्त हुईं, वहां संबंधित अधिकारियों को जांच निर्देशित किए गए हैं।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    रायपुर: सावन की हर सुबह महादेव के नाम… नयन-पल्लवी के श्रृंगार और महिलाओं के भजनों से शिवमय हुई अवनि ग्रीन्स सोसायटी

    रायपुर। सावन का महीना शुरू होते ही रायपुर की अवनि ग्रीन्स सोसायटी का शिव मंदिर आस्था और भक्ति का विशेष केंद्र बन गया है। यहां सावन के पहले दिन से प्रतिदिन भगवान शिव का आकर्षक और मनोहारी श्रृंगार किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में नयन और पल्लवी पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ प्रतिदिन शिवजी का श्रृंगार कर रही हैं। मंदिर में केवल श्रृंगार ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन भक्ति की ऐसी स्वर लहरियां भी गूंज रही हैं, जो पूरे परिसर को शिवमय बना रही…

    Continue reading
    5 एकड़ जमीन पर घमासान: खबर से राजभवन तक शिकायत, अब GGV का बड़ा स्पष्टीकरण—‘किसी को जमीन देने की कोई योजना नहीं’

    स्टैंडिंग कमेटी के एजेंडा-7 को लेकर उठे सवालों के बाद मामला गरमाया; शिकायतकर्ता ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की, विश्वविद्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर जमीन आवंटन से किया साफ इनकार   बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGV) की करीब 5 एकड़ जमीन को लेकर उठा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर सामने आई खबर के बाद मामला राज्यपाल तक पहुंचा और शिकायत के जरिए कथित जमीन आवंटन प्रस्ताव को निरस्त करने तथा मामले में कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *