बिलासपुर: प्रेस क्लब के सदस्य, अधिमान्य पत्रकार, न्यूज़ पोर्टल के संचालक और एक प्रतिष्ठित चैनल के रिपोर्टर दिलीप अग्रवाल को ऋषि उपाध्याय ने ‘जाली पत्रकार’ कहा, पत्रकारों में आक्रोश

“ऋषि उपाध्याय ने अधिमान्य पत्रकार दिलीप अग्रवाल को जाली पत्रकार कहकर प्रेस क्लब और छत्तीसगढ़ शासन की चयन समिति पर उठाए सवाल 

अधिमान्य पत्रकार दिलीप अग्रवाल को ‘जाली’ कहने पर पत्रकारों में आक्रोश, दिलीप ने लगाए साज़िश के आरोप

बिलासपुर,  पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इसके सम्मान की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लेकिन बिलासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक अधिमान्य पत्रकार की प्रतिष्ठा पर बिना किसी प्रमाण के सवाल उठाए गए हैं।

ऋषि उपाध्याय नामक व्यक्ति ने प्रेस क्लब सदस्य व छत्तीसगढ़ शासन से अधिमान्य पत्रकार दिलीप अग्रवाल को ‘जाली पत्रकार’ बताते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है।

हालांकि, यह आरोप बिना किसी ठोस प्रमाण के लगाए गए हैं। दिलीप अग्रवाल वर्तमान में एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर हैं, उनके पास शासन से जारी अधिमान्यता है और वे बिलासपुर प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य भी हैं। यदि वे जाली पत्रकार होते, तो उन्हें न तो अधिमान्यता मिलती, न ही किसी बड़े चैनल में कार्य करने का अवसर।

इस तरह के आधारहीन आरोपों से पत्रकार समाज में आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने इस बयान को “गंभीर और मानहानिकारक” बताया है और इसे पत्रकारिता पर सीधा हमला माना है।

दिलीप अग्रवाल ने खुद आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG) को एक विस्तृत पत्र सौंपा है।
अपने स्पष्टीकरण में उन्होंने लिखा है कि हाल ही में उन्होंने राशन दुकानों में हो रही चावल की कालाबाज़ारी और अनियमितताओं को लेकर लगातार रिपोर्टिंग की थी। इससे कुछ दुकान संचालक नाराज़ थे और उन्होंने उन्हें बदनाम करने की साजिश रची। उन्होंने इसे अपने जनहित में किए जा रहे कार्यों के विरुद्ध एक सोची-समझी साज़िश बताया है।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *