“नाद मंजरी” राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में यामी वैष्णव को प्रथम स्थान, रायगढ़ और सारंगढ़ का बढ़ाया मान

रायगढ़: बिलासपुर में न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित नाद मंजरी तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की गायन, वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ की प्रतिभाशाली छात्रा यामी वैष्णव ने कथक नृत्य के सब जूनियर सोलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रायगढ़ और सारंगढ़ जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागार, बिलासपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। यामी की प्रस्तुति को निर्णायकों और दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी यामी वैष्णव ने दार्जिलिंग में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था और आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस से सम्मानित हुई थीं।

यामी को प्रशिक्षित करने वाली गुरु श्रीमती प्रीति वैष्णव और रूद्र वैष्णव को आयोजन समिति द्वारा गुरु रत्न सम्मान से नवाजा गया। उनकी प्रस्तुति में तबले पर संगत पंडित सुनील वैष्णव और रूद्र वैष्णव, पढ़त में श्रीमती प्रीति वैष्णव तथा गायन में लालाराम लूनिया ने सहयोग किया।

मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य एल.डी. वैष्णव ने यामी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यामी की इस उपलब्धि पर समस्त रायगढ़ जिले में खुशी का माहौल है।

Ask ChatGPT
  • Related Posts

    CG: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया BEO! ACB की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

     सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने बरमकेला में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनका सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी गिरफ्त में आया है।  क्या है पूरा मामला? पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मार्च माह का वेतन बिना वजह रोक…

    Continue reading
    CG में गर्मी से जंग में बच्चों की जीत – सरकार ने समय से पहले दी छुट्टी!

    छत्तीसगढ़ | 16 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ में पड़ रही जानलेवा गर्मी और तेज़ लू के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।  मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर यह अहम निर्णय लिया गया है।  मुख्यमंत्री ने साफ कहा— “बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।”  क्या है नया आदेश? – पहले छुट्टियां: 1 मई से 15 जून 2026…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *