बिलासपुर: बंद कमरे में सुधीर खण्डेलवाल का बेटा शांतनु अपने साथियों के साथ खेल रहा था जुआ, गिरफ्तार

 

तारबाहर पुलिस और ACCU की रेड, टाइम स्क्वेयर होटल में जमी थी ताश की महफिल

बिलासपुर | शहर के बीचोंबीच एक फाइव स्टार होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ लिया। देर रात की गई इस छापेमारी में ₹5 लाख 16 हजार रुपए नगद और ताश की 52 पत्तियों की गड्डी जब्त की गई। यह कार्रवाई तारबाहर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड क्रिमिनल यूनिट) की संयुक्त टीम ने की।

होटल के बंद कमरे में बैठकर खेल रहे थे दांव

सूत्रों से मिली सूचना के बाद तत्काल टीम बनाकर रेड की योजना बनाई गई और होटल टाइम स्क्वेयर में दबिश दी। वहां एक बंद कमरे में 6 लोग जुआ खेलते मिले।

पकड़े गए आरोपी

  • सतीश गुप्ता (52), निवासी बंगाली पार्क, सरकंडा
  • श्रवण श्रीवास्तव (42), निवासी गोलबाजार, कमल टॉकीज के पास
  • सुरेश कुमार (71), निवासी 27 खोली, सिविल लाइन
  • नरेश गुप्ता (52), निवासी विनोबा नगर
  • अमित सिंह (45), निवासी बिल्हा
  • शांतनु खंडेलवाल (47), निवासी गोड़पारा, बिलासपुर

इनके पास से ₹5,16,000 नकद व ताश की पत्तियां जब्त की गईं।

जुआ एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *