बिलासपुर: महंगे होटल ग्रैंड अंबा में अरुण साव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बैनर में नहीं थी केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की तस्वीर

मोदी सरकार के 11 साल पर भाजपा की प्रेसवार्ता चर्चा से ज्यादा अव्यवस्था में रही उलझी, सवालों पर डिप्टी सीएम अरुण साव पड़े असहज

 प्रेसवार्ता करीब ढाई घंटे देरी से, दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर जिला भाजपा ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जो चर्चा से ज्यादा अव्यवस्थाओं और असहज सवालों के चलते सुर्खियों में रही। निर्धारित समय दोपहर 12 बजे की बजाय प्रेसवार्ता करीब ढाई घंटे देरी से, दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई।

प्रेसवार्ता शुरू होते ही दो बार बिजली बाधित हुई, जिससे पत्रकारों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। एसी भी काम नहीं कर रहा था, जिससे गर्मी में मीडिया प्रतिनिधियों को काफी असुविधा हुई।

मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की और सरकार की योजनाओं का बखान किया, लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे तीखे सवाल पूछे, तो वे असहज होते नजर आए। एक सवाल पर कि “ग्यारह साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं की?” साव का जवाब था— “मोदी जी की बात किसी भी तरह से आप तक पहुंच जाती है ना।”

इसके बाद जब मीडिया ने सवाल उठाया कि प्रेसवार्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर है, लेकिन बैनर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की तस्वीर क्यों नहीं है, तो इस पर डिप्टी सीएम के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था।

कुल मिलाकर यह प्रेसवार्ता भाजपा की उपलब्धियां गिनाने के बजाय अव्यवस्थाओं और असहज सवालों के चलते चर्चा का विषय बन गई।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *