बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल जी! युक्तियुक्तकरण के इस मामले में आपकी मेहनत पर पानी फेरने वाले शिक्षा अधिकारियों को करें सस्पेंड. संदेह के दायरे में आए DEO अनिल तिवारी और तिफरा स्कूल(सेजेस) के प्राचार्य कश्यप

युक्तियुक्तकरण से व्यायाम शिक्षक हिमांशु पुनवा बाहर, तिफरा स्कूल में द्वितीय पदस्थापना पर उठे सवाल

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत शिक्षक पदस्थापन को तर्कसंगत एवं जरूरत के अनुसार पुनः व्यवस्थित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में कई शिक्षकों का स्थानांतरण या वेतन व्यवस्था बदली गई है, लेकिन शासकीय उ.मा.शाला बालक तिफरा में पदस्थ व्यायाम शिक्षक हिमांशु पुनवा को युक्तियुक्तकरण की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इससे संबंधित शिक्षक वर्ग और शिक्षा क्षेत्र में सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार तिफरा स्कूल में पहले से ही एक व्यायाम शिक्षक पदस्थ है, बावजूद इसके  हिमांशु पुनवा को उसी विद्यालय में पदस्थ किया गया है। उनका वेतन शासकीय उ.मा.शाला सेलर से आहरित किया जा रहा है। जबकि युक्तियुक्तकरण का मूल उद्देश्य यह है कि जहां पद रिक्त हैं वहीं शिक्षक पदस्थ किए जाएं, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके।

प्रमुख सवाल जो उठ रहे हैं

  • जब तिफरा में पहले से व्यायाम शिक्षक पदस्थ हैं, तो दूसरा व्यायाम शिक्षक किस आधार पर वहां नियुक्त किया गया?
  • यदि हिमांशु पुनवा नियमित रूप से वहीं कार्य कर रहे हैं तो उन्हें युक्तियुक्तकरण सूची में क्यों नहीं लिया गया?
  • क्या यह नियुक्ति नियम विरुद्ध है या किन्हीं प्रशासनिक कारणों से की गई है?

प्रतिक्रिया

कुछ शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि, “युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए। किसी एक को दो सुविधा और दूसरे को एक भी नहीं – यह अन्याय है।”

इस विषय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हुआ।

 हिमांशु पुनवा को युक्तियुक्तकरण से बाहर रखा जाना और पहले से भरे हुए विद्यालय में पदस्थापना, दोनों ही विषय शिक्षक समाज और शिक्षा प्रशासन में सवालों के घेरे में हैं। इस मामले की पारदर्शी जांच और स्पष्टता आवश्यक है।

 

  • Related Posts

    रामा वर्ल्ड में उतरा आध्यात्म का प्रकाश: जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के चरणों में उमड़ा बिलासपुर

    “जिस घर में श्रद्धा, सेवा और संस्कार हों, वहां स्वयं राम का वास होता है” — श्रीरामभद्राचार्य चरण-पादुका पूजन, भजन-कीर्तन और संत दर्शन से भक्तिमय हुआ एवमस्तु परिसर बिलासपुर। न्यायधानी बुधवार को उस समय पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गई, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य का आगमन रामा वर्ल्ड स्थित समाजसेवी प्रवीण झा के निवास “एवमस्तु” में हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, श्रीराम स्तुति और भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर नजर आया।…

    Continue reading
    बिलासपुर: विवादों में घिरा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल फिर सुर्खियों में

     बार-बार विवादों में नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, इस बार जांच में नहीं पहुंचा प्रबंधन बिलासपुर। शिक्षा विभाग की तय जांच के दिन ही नारायण ई-टेक्नो स्कूल का प्रबंधन गायब रहा, जिससे पूरी जांच प्रक्रिया अधर में लटक गई। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के निर्देश पर 06 मई 2026 को निर्धारित जांच में शिकायतकर्ता और जांच दल तो मौके पर पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रबंधन का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।  मौके पर कौन-कौन रहा मौजूद? जांच के दौरान-अर्पित केसरवानी (प्रदेश महासचिव, NSUI)-सोहराब खान (पूर्व प्रदेश सचिव,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *