CG: शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय सख्त, 4 जून तक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश

रायपुर— लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) की प्रक्रिया को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि यदि 4 जून 2025 तक इस कार्य को पूर्ण नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों को उत्तरदायी मानते हुए उनके विरुद्ध शासन को कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा।

नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन से जारी आदेश क्रमांक 494/स्था.02/युक्ति/83/2025 में यह उल्लेख किया गया है कि यह निर्देश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के दिनांक 02 अगस्त 2024 और 27 मई 2025 के संदर्भ पत्रों के आधार पर दिए गए हैं।

संचालनालय ने यह भी कहा है कि 28 मई तक अतिशेष शिक्षकों का परीक्षण कर लिया जाना था और 4 जून 2025 तक पदस्थापना आदेश जारी करने की समयसीमा निर्धारित की गई है। समस्त कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत संबंधित जानकारी 5 जून 2025 को निर्धारित प्रपत्र में संचालनालय में पत्रवाहक के माध्यम से प्रस्तुत करने को भी कहा गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों को जिम्मेदार मानते हुए शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे शिक्षकों की उपलब्धता छात्रों की संख्या के अनुरूप सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

    योग दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की वीआईपी सूची, सभी जिलों के लिए अतिथि तय CG। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले में…

    Continue reading
    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रमोन्नति वेतनमान योजना बंद, अब मिलेगा समयमान वेतनमान का विकल्प

    31 मार्च 2026 के बाद बदलेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन ढांचा, कर्मचारियों को चुनना होगा एक विकल्प छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं पदोन्नति से जुड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संचालित कई प्रमोन्नति वेतनमान योजनाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है। शासन के नवीन आदेश के अनुसार अब इन योजनाओं को वित्त विभाग की समयमान वेतनमान योजना में समाहित किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शिक्षकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, उपअभियंताओं तथा वन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *