बिलासपुर बुल्स टीम के साथ CCPL ट्रॉफी का भव्य अनावरण, क्रिकेट प्रेमियों में दिखा उत्साह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ, रायपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का आयोजन इस वर्ष भी भव्य रूप से 6 जून से 13 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित लीग में बिलासपुर की ओर से “बिलासपुर बुल्स” टीम भाग ले रही है, जिसकी कप्तानी IPL की किंग्स इलेवन पंजाब टीम के स्टार खिलाड़ी श्री शशांक सिंह करेंगे।

इस अवसर पर इस वर्ष की आकर्षक CCPL ट्रॉफी को पूरे छत्तीसगढ़ में घुमाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मई को ट्रॉफी बिलासपुर पहुंची, जहां इसका भव्य अनावरण (लॉन्चिंग) समारोह शाम 7 बजे रिवर व्यू में आयोजित किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर  संजय अग्रवाल, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार तथा छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में बिलासपुर बुल्स की पूरी टीम भी शामिल रही।

मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने कहा, “इस प्रकार के आयोजनों से छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। मैं आशा करता हूं कि निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी निकलें और प्रदेश का नाम रोशन करें।”

नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार ने बताया कि, “बिलासपुर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान की स्थापना की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।”

क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी ने कहा, “CCPL का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।”

रामा मैग्नौटो मॉल में रंगारंग कार्यक्रम

ट्रॉफी लॉन्चिंग के उपलक्ष्य में रामा मैग्नौटो मॉल, श्रीकांत वर्मा मार्ग पर भी एक विशेष रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बिलासपुर की जनता, क्रिकेट प्रेमी, छोटे बच्चे एवं नन्हे खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर CCPL टीम टी-शर्ट का नि:शुल्क वितरण किया गया एवं बच्चों के लिए विशेष खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

इस आयोजन ने शहर में क्रिकेट के प्रति उत्साह को और भी अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। बिलासपुरवासी अपनी टीम “बिलासपुर बुल्स” से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *