बिलासपुर: सूचना के अधिकार की खुली अवहेलना, समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ओम पांडे की मनमानी चरम पर

नियम के तहत दी जाने वाली नि:शुल्क जानकारी के लिए भी मांग रहे हैं पैसा 

बिलासपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत जिला मिशन समन्वयक ओम पाण्डेय पर सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI Act) की धज्जियां उड़ाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। न केवल कार्यालय में सूचना के अधिकार संबंधी अनिवार्य सूचना पट्ट (RTI बोर्ड) नहीं लगाया गया है, बल्कि जो जानकारी नियमों के तहत निःशुल्क दी जानी चाहिए, उसके लिए भी आवेदक से पैसे मांगे जा रहे हैं।

मामला 1 अप्रैल 2025 का है, जब एक आवेदक ने दो अलग-अलग आवेदन सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जिला मिशन समन्वयक कार्यालय में जमा किए। नियमानुसार, इन आवेदनों का जवाब 30 दिनों के भीतर दिया जाना चाहिए था, परन्तु जवाब नहीं मिला।

आवेदक द्वारा जब फॉलोअप किया गया तो 7 मई को उन्हें दो पत्र सौंपे गए, जिन पर 30 अप्रैल की तिथि अंकित थी । पत्रों में क्रमशः ₹114 और ₹6 की राशि जमा करने की बात लिखी गई। जब आवेदक ने आपत्ति जताई कि 30 दिनों के बाद सूचना मुफ्त में दी जानी चाहिए, तो जिम्मेदार ने मौखिक रूप से कहा कि “ठीक है, कल जानकारी ले जाना।” लेकिन इसके बाद भी आज दिनांक तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है।

जब इस प्रकरण की जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) तक पहुंची, तो उनके हस्तक्षेप के बाद ही ओम पाण्डेय ने जानकारी देने की बात कही। लेकिन व्यवहार में अब भी सूचना टाल-मटोल का शिकार बनी हुई है।

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अनुसार—

“अगर किसी आवेदन का जवाब 30 दिनों में नहीं दिया जाता है, तो संबंधित जानकारी आवेदक को नि:शुल्क देनी होती है।”

ऐसे में एक ओर जहां कानून का उल्लंघन हो रहा है, वहीं, दूसरी ओर आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

कमिश्नर जैन का एक्शन

आयुक्त ने कहा- राजस्व अधिकारी शेष नारायण जायसवाल और शशि भूषण पर होगी कार्यवाही

अरपा-भैंसाझार की भी खुली फ़ाइल, दोषियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी कमिश्नर जैन ने कलेक्टर अग्रवाल से मांगी

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *