बिलासपुर: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन प्रारंभ, अंतिम तिथि 30 नवम्बर

बिलासपुर। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की गई है।

शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में कक्षा 12वीं के ऊपर अध्ययनरत एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि—

  • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय सीमा ₹2.50 लाख निर्धारित की गई है।

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए यह सीमा ₹1.00 लाख तय की गई है।

पात्र विद्यार्थी http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। छात्रवृत्ति की स्वीकृति के पश्चात विद्यार्थियों के आधार-सीडेड बैंक खातों में सीधे राशि का भुगतान किया जाएगा।

नवीनीकरण एवं नए आवेदन दोनों के लिए यह प्रक्रिया समान रूप से लागू होगी। छात्रवृत्ति की स्वीकृति व भुगतान तिथि के अनुसार ही किया जाएगा, अतः निर्धारित समयावधि में पंजीयन करना अनिवार्य है।

छात्रों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र आवेदन करें।

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: अनुरक्षण मद में कमीशन का खेल!
आदिवासी विभाग का एक बाबू, ब्लॉक नोडल के जरिए अधीक्षकों से वसूलता है 25–30% कमीशन – सूत्र

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *