बिलासपुर: शराब और ज़हर से हुई मृत्यु को बताया साँप काटने का मामला, परिजनों ने मुआवजा के लिए रचा षड्यंत्र

बिलासपुर: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें मृतक शिवकुमार घृतलहरे (उम्र 36 वर्ष, निवासी पोड़ी, थाना बिल्हा) की मौत के कारणों को लेकर परिजनों द्वारा झूठी जानकारी देकर मुआवजा प्राप्त करने का प्रयास किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवकुमार को 12 नवम्बर को अचानक तबीयत बिगड़ने, उल्टी होने और मुंह से झाग निकलने के कारण परिजनों द्वारा पहले बिल्हा सीएचसी और बाद में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शिवकुमार की मृत्यु साँप के काटने से नहीं, बल्कि शराब एवं जहर के सेवन से हुई थी। इसके बावजूद मृतक के पिता परागदास घृतलहरे, पत्नी नीता घृतलहरे एवं भाई हेमंत घृतलहरे ने जानबूझकर प्रशासन को गुमराह करते हुए पुलिस को गलत जानकारी दी और साँप काटने से मृत्यु होना बताया। इतना ही नहीं, परिजनों ने वकील के माध्यम से तहसीलदार कार्यालय में तीन लाख रुपये मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवेदन भी किया।

पुलिस ने इस मामले में षड्यंत्रपूर्वक सरकारी मुआवजा राशि हड़पने की नीयत से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। मामले की विवेचना जारी है और दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

आरोपी

  1. कामता साहू पिता स्व. रामलाल साहू, उम्र 36 वर्ष, ग्राम पेंडारी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

  2. डॉ. प्रियंका सोनी, एमबीबीएस, एम.डी. (फोरेंसिक मेडिसिन), सिम्स, बिलासपुर

  3. पराग दास घृतलहरे पिता स्व. बगलू, उम्र 66 वर्ष, साकिन पोड़ी, थाना बिल्हा

  4. हेमंत कुमार घृतलहरे पिता पराग दास, उम्र 34 वर्ष, साकिन पोड़ी, थाना बिल्हा

  5. श्रीमति नीता घृतलहरे पति स्व. शिवकुमार, उम्र 35 वर्ष, साकिन पोड़ी, थाना बिल्हा

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *