बिलासपुर: दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने की अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा

बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर समिति के निर्णय और जिलाध्यक्ष की सहमति से दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा जोश का संतुलन देखा जा सकता है, वहीं, महिलाओं को भी प्रमुख पदों पर स्थान देकर पार्टी ने संगठन में भागीदारी का मजबूत संदेश दिया है।

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कविता वर्मा, अमित राय, विकास यादव और संजय गुप्ता को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में नारायण गोस्वामी और जगदीश साव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मंत्री पद पर परेश गुप्ता, निशि यूके और कुसुम भारद्वाज को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विशाल कश्यप को दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य   
नारायण तावड़कर, सुशील श्रीवास्तव, संजय यादव, महेश चंद्रिका, अमित तिवारी, अजय भट्ट, राजेश मिश्रा, प्रवीण सेन, जितेन्द्र राय, मीना गोस्वामी, अमित बजाज, सुरेश मनहर, जितेन्द्र अंचल, विनय अग्रवाल, सुनील प्रजापति, शिव पटेल, वीरू यादव, वंदना तिवारी, कुंतल ताम्रकार, स्नेहलता शर्मा, मुर्तजा वनक, कैलाश गुप्ता, किशोर शुक्ला, शंकर मानिकपुरी, ऊषा भागे, राइसा बेगम, किशोर यादव, मंजू यादव, भावना मेश्राम, मंगल सोनवानी, सुनीता सोनवानी, अजिता सारथी और पूजा खत्री।

 यादव ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह टीम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *