बिलासपुर। नगरीय निकायों में आधारभूत विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कुल 103 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। यह राशि महापौर निधि, अध्यक्ष निधि और पार्षद निधि के रूप में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत यह राशि पहली किस्त के रूप में 50-50 प्रतिशत हिस्से में दी गई है। इसमें से महापौर और अध्यक्ष निधि के रूप में 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए तथा पार्षद निधि के रूप में 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं।
🔹 महापौर निधि:
नगर निगमों को 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए
🔹 अध्यक्ष निधि:
नगर पालिकाओं को 10 करोड़ 50 लाख रुपए
नगर पंचायतों को 10 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपए
🔹 पार्षद निधि (50% प्रथम किस्त):
नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए
नगर पालिकाओं को 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए
नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपए
इस राशि का उपयोग शहरी क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना निर्माण, सड़कों की मरम्मत, जल आपूर्ति, स्वच्छता और अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.
राष्ट्रीय कथक महोत्सव में यामी वैष्णव को ‘नृत्य प्रवाहिनी’ और अदिति सुल्तानिया को ‘कला प्रतिभा राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान’, प्रीति वैष्णव को ‘गुरु श्रेष्ठ सम्मान’ सारंगढ़/रायगढ़। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नर्मदोत्सव एवं कथक नृत्य कला महोत्सव-2026 में भारतीय शास्त्रीय कथक की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत और अविस्मरणीय प्रदर्शन देखने को मिला। सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में तबले की थाप, घुंघरुओं की झंकार और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद संगीतप्रेमियों और कला-रसिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय,…
8 वर्षीय मयंशी खण्डेलवाल को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’: छोटी सी उम्र, बड़ा नाम और प्रदेश का मान उम्र छोटी, हुनर बड़ा! तनिष्क वर्मा और मयंशी खण्डेलवाल ने मुंगेली में सुरों से रचा यादगार समां मुंगेली में गूंजा तनिष्क-मयंशी का नाम, सुरों की जुगलबंदी ने जीत लिया 500 से अधिक लोगों का दिल मुंगेली। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ, जिला मुंगेली का संभागीय सम्मेलन रविवार, 27 सितंबर को दाऊपारा स्थित सतनाम भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पेंशनधारियों, गणमान्य नागरिकों और…