बिलासपुर को मिला नया संभागायुक्त: सुनील जैन ने कार्यभार संभाला

 महादेव कावरे को दी गई भावभीनी विदाई

बिलासपुर:  बिलासपुर संभाग को आज नया कमिश्नर मिल गया। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सुनील जैन ने आज पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे से पदभार लिया, जो बीते 8 महीनों से रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त और गरिमामय कार्यक्रम में जैन का स्वागत एवं कावरे का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अपने प्रथम संबोधन में श्री जैन ने पारदर्शी और जनकल्याणकारी प्रशासन की बात करते हुए सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा, “शासन की योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सकारात्मक मानसिकता और ईमानदारी से कार्य करें और अपने अधीनस्थों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विभागीय कर्मचारियों की उचित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे ने अपने 8 माह के कार्यकाल के अनुभव साझा किए और बिलासपुर में मिली सहयोगात्मक कार्यसंस्कृति की सराहना की। उन्हें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, सीसीएफ  प्रभात मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन और आभार प्रदर्शन डिप्टी कमिश्नर श्रीमती स्मृति तिवारी ने किया।

बिलासपुर संभाग में प्रशासनिक नेतृत्व के इस बदलाव से नई कार्यशैली और नई उम्मीदों की शुरुआत मानी जा रही है।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *