बिलासपुर हाई कोर्ट ने यौन शोषण मामले में पीड़िता की अपील खारिज की, आरोपी को दोषमुक्त रखा

बिलासपुर। 2018-2019 में फेसबुक के माध्यम से एक युवती की पहचान युवक से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवक ने युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में निचली अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया, जिसे पीड़िता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। हालांकि, हाईकोर्ट ने पीड़िता की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत का निर्णय यथावत रखा।

अभियोजन के अनुसार, पीड़िता ने 26 अप्रैल 2023 को बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसमें बताया कि आरोपी ने 2021 में शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता दो बार गर्भवती हुई और आरोपी ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया। बाद में आरोपी ने शादी के लिए 25 लाख रुपये की मांग की और शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया और आरोप पत्र दाखिल किया।

बेमेतरा एफटीसी अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। इस पर पीड़िता ने हाईकोर्ट में अपील की, जिसमें न्यायालय ने पीड़िता की उम्र, उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाने और समय पर शिकायत न करने के आधार पर अपील को खारिज कर दिया।

हाईकोर्ट के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच प्रेम संबंध स्पष्ट थे और पीड़िता की सहमति से ही संबंध बने थे। पीड़िता की गवाही पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं मानी गई, और इस आधार पर आरोपी के दोषमुक्त होने के फैसले को बरकरार रखा गया।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *