बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने की इन शराब प्रेमियों की चिंता…

व्हिस्की, वाइन, सिंगल माल्ट व्हिस्की, ब्रांडी, रम, जिन और बीयर पीने वाले कलेक्टर अवनीश शरण की इस व्यवस्था से खुश

बिलासपुर: जिला बिलासपुर में एक नई प्रीमियम शॉप का शुभारंभ किया गया है। यह दुकान शिव टाकीज चौक के पास खोली गई है, जहां अब प्रीमियम ब्रांड की मदिरा उपलब्ध होगी। यहां पर व्हिस्की, वाइन, सिंगल माल्ट व्हिस्की, ब्रांडी, रम, जिन, वोदका और बीयर के सभी प्रमुख ब्रांड्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जिला बिलासपुर के कलेक्टर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में यह शॉप आकर्षक रूप में तैयार की गई है। इस दुकान में ग्राहकों की सुविधा के अनुसार मदिरा ब्रांड्स को अलग-अलग काउंटर पर सजा दिया गया है, ताकि उन्हें अपनी पसंद की मदिरा आसानी से मिल सके।

यह प्रीमियम शॉप बिलासपुर के मुख्य लोकेशन पर स्थित है, जो मारूति शोरूम के सामने और तारबाहर चौक के पास है। इसके उद्घाटन के साथ ही बिलासपुर के मदिरा प्रेमियों को एक नई सुविधा मिल गई है, जिससे उन्हें अपनी पसंदीदा मदिरा खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *