बिलासपुर: विजय केशरवानी ने अभय नारायण राय को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

बिलासपुर: नगर पालिक निगम बिलासपुर चुनाव 2025 के वार्ड क्रमांक 42, चंद्रशेखर आजाद नगर (देवरीखुर्द) से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर ने लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के ही कुछ नेताओं ने चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए उन्हें हराने का प्रयास किया।

ठाकुर के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के नेता अभयनारायण राय, मनिहार निषाद और इशहाक कुरैशी ने चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया और कांग्रेस को गंभीर नुकसान पहुँचाया।

 ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर की शिकायत के आधार पर, कांग्रेस पार्टी ने अभयनारायण राय, मनिहार निषाद और इशहाक कुरैशी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया।

यह निष्कासन आदेश आज, 13 फरवरी 2025 से प्रभावी हो गया है।

WhatsApp Image 2025-02-14 at 11.49.26

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *