बिलासपुर नगर निगम की अभिनव पहल: रंगोली से स्वच्छता का संदेश

बिलासपुर शहर में कचरे से बदहाल होने वाले स्थानों को अब स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम ने एक अभिनव पहल शुरू की है। शहर के चौक-चौराहों के पास की खाली जगहों पर जहां लोग अक्सर कचरा फेंक दिया करते थे, अब वहां रंगोली के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देशन में इन स्थानों को साफ करके रंगोली बनाई जा रही है, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ सके और कचरा फैलाने की आदत पर काबू पाया जा सके।

यह पहल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से की गई है। नगर निगम द्वारा सफाई अभियान को गति देने और नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अक्सर मोहल्लों और सड़कों के किनारे खाली जगहों पर कचरा फेंका जाता था, जिससे गंदगी का अंबार लग जाता था। निगम द्वारा सफाई किए जाने के बाद भी वहां फिर से कचरा जमा हो जाता था। इसे देखते हुए, कमिश्नर अमित कुमार ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए कि वे ऐसे स्थानों को चिन्हित करें और वहां सफाई करने के बाद रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दें, ताकि लोग कचरा फेंकने से पहले एक बार सोचें।

इसके अलावा, नगर निगम ने गार्बेज वलरेबल प्वाइंट (GVP) यानी जहां सबसे अधिक कचरा जमा होने की संभावना होती है, वहां बिल्लू बिलासपुरिया का संदेश देने के लिए बोर्ड और वाॅल पेंटिंग का भी उपयोग किया है। यह पहल जनजागरूकता फैलाने और कचरे से निपटने के लिए की गई है, ताकि इन स्थानों को स्वच्छ रखा जा सके और लोग स्वच्छता की महत्वता को समझ सकें।

इस पहल के साथ-साथ उम्मीद की जा रही है कि शहर के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता बढ़ेगी और बिलासपुर एक खूबसूरत और स्वच्छ शहर के रूप में उभरकर सामने आएगा।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *