बिलासपुर: नशे की हालत में पंचायत सचिव कर रहा था चुनाव ड्यूटी, जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित

बिलासपुर: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में लापरवाही बरतने पर बिल्हा विकासखंड के ग्राम खैरखुंडी के पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने यह कार्रवाई पंचायत निर्वाचन कार्यों में घोर लापरवाही और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण की है।

जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिल्हा ने नाम निर्देशन केंद्र, पंचायत भवन लखराम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे ड्यूटी पर नशे की हालत में पाए गए। इस अनुशासनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ पंचायत आचरण नियम 1998 और पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन की अवधि में ग्राम पंचायत खैरखुंडी का अतिरिक्त प्रभार पंचायत सचिव अशोक कुमार दुबे, ग्राम पंचायत परसाही, जनपद पंचायत बिल्हा को सौंपा गया है। वहीं, निलंबन अवधि में मनहरण लाल सांडे का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा रहेगा और नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *