बिलासपुर: किसान को धमकाने और हवाई फायरिंग मामले में सुर्खियां बटोर चुके शेरू असलम को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर रखी है प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने, क्यों?

“सरकार किसी की भी हो, जलवा इस तरह के कांग्रेसियों का ही रहता है. यह हम नहीं, बल्कि कांड बता रहे हैं”

बिलासपुर में हाल ही में हुए कुछ चर्चित घटनाक्रमों ने साबित कर दिया है कि सरकार किसी की भी हो, इस तरह का कांड करने वाले कांग्रेसियों का जलवा हमेशा बरकरार रहता है. शायद ये बात कल प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक में बिलासपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को नहीं मालूम थी या यूँ कहे कि उनको युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नहीं बताया था.

खैर! आपको बताते  चलें कि चिब ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि क्राइम बढ़ गया है. जब पत्रकारों ने चिब से बिलासपुर के कुछ दागदार और आपराधिक छवि के कांग्रेस पदाधिकारियों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आपको बता दें कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आशीर्वाद से किसान को धमकाने और हवाई फायरिंग करने वाले मामले में सुर्खियां बटोरने वाला शेरू असलम बिलासपुर युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष है और वहीं, चाय वाले के द्वारा अपनी उधारी मांगने पर उसको पीटने के मामले का आरोपी राजू यादव भी जिला ग्रामीण अध्यक्ष है. 

इन मामलों के अलावा बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं के कांडों ने यह दिखा दिया है कि उनका रसूख हर हाल में कायम रहता है। आइए, कांग्रेस के इन चर्चित कांडों पर भी एक नजर डालते हैं.

गाली-गलौज और वायरल वीडियो
कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के एक करीबी के गुर्गे का सिविल लाइन थाने के अंदर का कांग्रेस नेताओं को गाली देते हुए वीडियो वायरल हुआ था,

पुलिस से बदसलूकी
एक कांग्रेस नेता ने ट्रैफिक पुलिस के साथ सरेआम गाली-गलौज की।

विधायक का कॉलर पकड़ा
कांग्रेस के एक आपराधिक छवि के नेता ने अपने ही विधायक का कॉलर पकड़ लिया था.

 किसान को धमकी 
युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शेरू असलम ने अपने पद की दबंगई दिखाते हुए एक किसान को एक जमीन मामले में धमकाया था.

 

FDR चोरी का मामला
वर्तमान सरकार में एक कांग्रेस नेता ने शासकीय कार्यालय से FDR चोरी की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उसे बचाने के लिए भाजपा के एक विधायक अपने दो चंगु मंगू नेताओं के साथ सामने आ गए. इस कारण मामले में लीपा पोती की जा रही है और अधिकारी के सुर भी चेंज हो गए हैं.

दारू-मुर्गा पार्टी का मामला
छत्तीसगढ़ भवन में कांग्रेस नेता धर्मेश शर्मा ने अपने रसूख के दम पर दारू-मुर्गा पार्टी कर डाली.

आपको बता दें कि कुछ मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था.

इन तमाम कांडों ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस के कुछ नेता अपने कारनामों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. चाहे सरकार किसी की भी हो, उनका दबदबा और जलवा हमेशा कायम रहता है. 

अब देखना होगा कि उदय भानु चिब हमारी इस खबर को कितनी गंभीरता से लेते हुए आगे एक्शन लेते हैं.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *