बिलासपुर पुलिस का एक्शन : 4 को किया जिलाबदर, जानिए कौन नहीं दिखेंगे बिलासपुर समेत आसपास के पांच जिलों की सीमा में

बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.सं.) के निर्देशानुसार अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध जन सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर की सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में 5 नवंबर 2024 को तीन आरोपियों और आज एक आरोपी को जिला बदर का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत ये आरोपी बिलासपुर सहित आसपास के जिलों, जैसे जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बलौदा बाजार की सीमा में अगले छह महीने तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

जिला बदर किए गए अपराधियों की सूची:

  1. मृत्युंजय सिंह, निवासी कंपनी गार्डन के सामने, डबरीपारा, बिलासपुर
  2. आसिफ खान, निवासी आजाद चैक मंगला, बिलासपुर
  3. गदर उर्फ मानस मेश्राम, निवासी मगरपारा, बिलासपुर
  4. बाबू अण्डा उर्फ प्रियनाथ वर्मा, निवासी शांति नगर सकरी, बिलासपुर

रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई तेज कर दी है। जन सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अब तक 11 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है, जिसमें 7 पहले से आदेशित और हाल ही में 4 अपराधियों पर अतिरिक्त आदेश जारी किए गए हैं। इन अपराधियों को अगले छह माह तक बिलासपुर समेत आसपास के पांच जिलों की सीमा से बाहर रहना होगा।

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *