बिलासपुर: गिरदावरी में लापरवाही पर 71 पटवारियों को नोटिस, मचा हड़कंप

बिलासपुर: गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर 71 पटवारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने जांच में विसंगति पाए जाने पर नोटिस दिए हैं। दो दिनों में उनसे जवाब तलब किया गया है। संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू ने बताया कि इनमें कोटा अनुविभाग में 9, बिल्हा में 9, तखतपुर में 42 और बिलासपुर में 11 पटवारियों को नोटिस इश्यू किया गया है। ग्रामों में संबंधित पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य के भौतिक सत्यापन का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। अकेले तहसील तखतपुर अंतर्गत आने वाले ग्रामों क्रमशः मोढ़े, गिरवीना माँछ, अचानकपुर गमजू, पेण्डी, उमरिया सल्टैया बाजार सिंधनपुरी, राजपूर टिदुलाडीट, टिंगीपुर, नेक्सा पचबटर टिकरी, चोरटा सिंघनपुरी, नगोई, खम्हरिया, दरी, पकरिया, हरदी, निगारबंद, बेलसरी चितावर अचानकपुर में की गई गिरदावरी अंतर्गत फसल प्रविष्टि में त्रुटियां पाई गई। संबंधित ग्राम के हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब प्रस्तुत करने देतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित पटवारियों के विरुन्द्र एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *