बिलासपुर: अवनीश शरण ने माना, नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों को किया जा रहा है परेशान

कलेक्टर के नाक नीचे रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी कर थे गड़बड़ी 

कलेक्टर अपने कक्ष से मॉनिटर के जरिए ले रहे पल – पल की खबर

बिलासपुर : नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों को परेशान करने वालों की अब खैर नहीं है। इसको पढ़ने से स्पष्ट प्रतीत होता है कि नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों को संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी परेशान कर रहे थे, तभी तो जिला कार्यालय के रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में पांच सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है।

इससे समझ में आ रहा है कि दोनों विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी कलेक्टर के नाक नीचे गड़बड़ी कर रहे थे। जब पानी सर से ऊपर जाने लगा तो अवनीश शरण ने रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर मीडिया के माध्यम से जनता के बीच एक मैसेज दे दिया कि कलेक्टर इस मामले को लेकर गंभीर हैं और स्वयं अपने कक्ष से इन तमाम गतिविधियों की मानीटरिंग कर रहे हैं। इससे आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण इन दोनों शाखाओं के भीतर और बाहर के परिदृश्य और लोगों के हरकतों की जानकारी वे पल-पल ले रहे हैं। किसी तरह के कदाचार की शिकायत एवं गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वीडियो क्लिप को साक्ष्य मानकर कठोर कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने गत सप्ताह जिला कार्यालय में इन दोनों शाखाओं का निरीक्षण किया था, तो इस दौरान उन्हें दोनों शाखाओं में गड़बड़ी दिखी, तो उन्होंने एक सप्ताह में दोनों शाखाओं में सीसीटीवी कैमरा के जरिए मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा संबंधित शाखा प्रभारी के कक्ष में भी नज़र रखने के लिए एक अलग मॉनीटर लगाया गया है। शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर भी इसकी नियमित रूप से चौकसी करंेगे।

अब आप लोगों को समझ में आ गया होगा कि दोनों शाखाओं में जमकर गड़बड़ी हो रही थी, तभी तो आनन फानन में कलेक्टर ने सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया. वैसे भी कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं।

अब देखना होगा कि कलेक्टर के इस प्रयोग का असर दोनों विभागों के जिम्मेदारों पर कितना पड़ेगा?

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *