बिलासपुर: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब, कहा- “देश में बढ़ती महंगाई के लिए दलालों और मुनाफ़ाखोर हैं दोषी “

बीजेपी की महत्वाकांक्षा ने राम मंदिर में मर्यादाओं का अतिक्रमण किया- शंकराचार्य

लोगों ने मोदी की गारंटी को भुला दिया, मोदी की दाड़ी बड़ी है लेकिन वो संत नहीं है, मौजूदा सरकार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की बैसाखी सहारे चल रही- स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज

घर में बच्चों को अच्छे संस्कार दे और धर्म के नाम पर फूहड़ता को रोकना चाहिए

बिलासपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि आज देश में मोदी की गारंटी दिखाई नहीं दे रही है। मौजूदा सरकार बैसाखी के सहारे चल रही है केंद्र की सरकार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम नाम को डुबो दिया और नुकसान पहुंचाया है। राम मंदिर में भाजपा ने मर्यादा का अतिक्रमण किया है। भाजपा की महत्वाकांक्षा ने उसका भट्टा बिठा दिया है।

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे धर्म का नुकसान हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसी के पक्षधर नहीं है। तिरुमला मामले में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि वस्तुस्थिति का पता नही इसलिए कुछ कहना गलत होगा।वही उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की हुई दुर्गति पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा धर्म संगत काम नहीं की और वही भाजपा की महत्वाकांक्षा ने ही उसका भट्टा बैठाया दिया।

शंकराचार्य ने कहा कि लोग मोदी की गारंटी भूले वही भाजपा ने मर्यादा का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि लोग उनको भाजपा के कार्यकाल में कांग्रेसी कहे जाते हैं और कांग्रेस के शासनकाल में भाजपाई कहे जाते हैं।हम किसी के पक्षधर नहीं हैं।न कोई लोभ, न कोई भय न भावुकता, हम सबके लिए।हिंदुओं के मुद्दे पर शंकराचार्य ने कहा कि ब्राह्मण पुराण की रक्षा करते हैं।महंगाई के मुद्दे पर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि पहले उत्पाद सीधा दुकानदार के पास पहुंचता था अब दलालों की वजह से उत्पाद महंगे हो रहे हैं।सारी व्यवस्था दलालों की परिकाष्ठा है।

मंदिरों में ज्योति कलश के लिए राज्य सरकार के द्वारा घी के लिए दिशा निर्देश जारी करने सवाल पर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पर कहा कि उस घी का उपयोग करे जो सुगन्ध और प्रफलुत हो। जो वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड कोई नुकसान ना पहुंचाएं। स्वास्थ्य में के लिए उत्तम हूं शुद्ध वातावरण वाले घी का उपयोग करना चाहिए। तेल या घी से इस पर कोई असर नहीं पड़ता।

धर्म परिवर्तन के साथ मौजूदा समय में जिस तरह से धर्म के नाम पर फूहड़ता हो रही है। उसे पर भी शंकराचार्य ने तीखी टिप्पणी देते हुए कहा कि ऐसे कार्यों पर प्रतिबंध लगना चाहिए और कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, उन्होंने युवाओं के भटकते पर कहां की घर की अच्छे संस्कार ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं इसलिए घरों की शिक्षा बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ।

धर्मांतरण को लेकर उन्होंने कहा है कि धर्म परिवर्तन करने वालों का को राजनेताओं का संरक्षण मिल रहा है सनातन धर्म का पालन नहीं करने के लिए राजनेता दोषी हैं उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। जिस तरह विश्व के दूसरे देशों में तालिबान एवं अन्य देशों में लोगों को फांसी की सजा दी जा रही है ऐसे लोगों को इस प्रकार या तो फांसी पर लटका देना चाहिए या जेल में डाल देना चाहिए। । शिक्षा, रक्षा,अर्थ और सेवा एवं धर्म पर उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि हमें परंपरा का संतुलित रूप से पालन करना चाहिए। एक सवाल के जवाब में स्वामी निश्चलआनंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हमें बीजेपी का मानती है और भाजपा के लोग हमें कांग्रेस का मानते हैं लेकिन मठ मंदिरों के शंकराचार्य दर्शन विज्ञान और शिक्षा के ज्ञाता होते हैं हमारी वाणी पर प्रतिक्रिया होती है और वाणी में लोभ नहीं होता।

आज अशोक वाटिका अशोक नगर मार्ग में दर्शन दीक्षा के पहलेजगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलना सरस्वती महाराज ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जाति धर्म को विकृत करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका विरोध होना चाहिए। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व में उचित लाभ लेकर वस्तु का विक्रय किया जाता था आज दलाल वस्तु विक्रय के माध्यम हो गए हैं और यही कारण है की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं आज श्रमजीवी कहीं दिखाई नहीं देते हैं। । व्यापार में जो दलाल बढ़ गए हैं उन पर रोक लगनी चाहिए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गरीबों का लाभ राजनेता उठाते हैं गरबा एवं डांडिया में अश्लीलता को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगना चाहिए धार्मिक कार्यक्रमों में अश्लीलता नहीं होना चाहिए। हिंदू राष्ट्र को लेकर भी उन्होंने सवालों के जवाब दिए। आज दर्शन दीक्षा संगोष्ठी में अनेक भक्तों ने उनसे आशीर्वाद भी लिया। आज दीक्षा संगोष्ठी कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्तजन पहुंचे कल शाम को जगद्गुरु शंकराचार्य आगरा के लिए रवाना होंगे।

चारागाह की भूमि का विलोप हो रहा गौ रक्षा की के पत्रकारों के सवाल परजगद्गुरु  स्वामी निश्चलना सरस्वती महाराज ने कहा है कि पहले हाल में बैलों का उपयोग होता था बैलगाड़ी में बैलों का उपयोग होता था आज बैलों की उपयोगिता नहीं है। आज कृत्रिम दूध का उत्पादन हो रहा है गाय का विलोप हो रहा है ,गोचर भूमि का विलोप हो रहा है। उन्होंने कहा है कि विकास के नाम पर जो भी आधुनिक यंत्रों के प्रकल्प तैयार किया जा रहे हैं इन सभी का विरोध होना चाहिए आधुनिक मशीनों से विकास हो रहा है।

अशोक वाटिका में स्वामी निश्चलना सरस्वती ने भक्तों को दीक्षा दी तथा उनके भी सवालों के जवाब दिए। स्वामी निश्चलना सरस्वती महाराज ने लव जिहाद पर भी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा है कि भगवान के चरणों में युवाओं का मन लग रहे। जिससे वै भ्रमित नहीं होंगे। उन्होंने भक्तों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ज्ञानी ही भगवान का भक्तिहै। बिना श्रवण के ब्रह्म की निष्ठा नहीं होती। उन्होंने कहा है कि ज्ञानी की को ही भगवान का भक्त कहा जाता है। मंदिर और मठ हमारे शिक्षा रक्षा और सेवा के केंद्र हैं। इस केंद्र में नास्तिक भी आस्था के केंद्र बन जाते हैं।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: बांसाझाल पुल नहीं धंसा… जवाबदेही ध्वस्त हो गई!

    बांसाझाल पुल हादसा: निर्माण PWD ने किया, रखरखाव राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पास था, ओवरलोडिंग पर RTO को दोष… लेकिन आखिर जनता जवाब किससे मांगे? बस बच गई, लेकिन क्या व्यवस्था बची हुई है? रतनपुर-बांसाझाल पुल हादसा पूरे सिस्टम से जवाब मांगता है रविवार दोपहर का वह दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की हकीकत का आईना था। बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित जलमग्नीय पुल पर यात्रियों से भरी एक बस गुजर रही थी। तभी अचानक तेज धमाके के साथ पुल का निचला स्लैब…

    Continue reading
    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *