बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश कुमार शरण की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की आमसभा हुई संपन्न

बिलासपुर: आज 20 सितंबर को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या0 बिलासपुर में 110 वीं आमसभा का आयोजन बैंक के प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर अवनीश कुमार शरण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्राधिकृत अधिकारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बैंक की स्थापना वर्ष 1915 में हुई है और बैंक आज दिनांक पर 58 शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवायें दे रहा है। बैंक छः जिलो (बिलासपुर, मंुगेली, गौ0पे0म0, कोरबा, जांजगीर एवं सक्ती) में संचालित है। वर्ष 2023-24 में बैंक अंतर्गत आने वाले समितियों की संख्या 430 है। बैंक की कुल अंश  पूंजी राशि 119.52 करोड़ रुपये है। बैंक क्षेत्राअंतर्गत 24 एटीएम मशीन स्थापित है। बैंक 58 शाखाओं एवं 430 समितियों के माध्यम से कृषकों को अपनी सेवायें दे रहा है। बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 221852 कृषकों को राशि 933.41 करोड़ रुपये का अल्पकालीन फसल ऋण उपलब्ध कराया गया है। केसीसी ऋण वितरण अंतर्गत डेयरी, पषुपालन, मत्स्य एवं उघानिकी के विकास हेतु अल्पकालीन ऋण मुहैया कराया जा रहा है। समितियों का कम्प्युटरीकरण किया जा रहा है। सहकार से समृध्दि योजना अंतर्गत समितियों के उन्ययन हेतु सीएससी, निर्यात सहकारी समिति, जैविक सहकारी समिति एवं भारतीय बीज सहकारी समिति से जोड़ा जा रहा है। बैंक के ग्राहको की सुविधा के लिये समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्राधिकृत अधिकारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, सचिव सहकारिता, छ0ग0 शासन तथा नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक, कृषि विभाग, सहकारिता वभाग एवं वित मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद इसी कड़ी में आगे बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील सोढ़ी के द्वारा बैंक के लाभ हानि, आय व्यय एवं अन्य विषयों को विस्तार से पढ़कर उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को बताया साथ ही सभी विषयों की पुष्टि भी आमसभा में की गई। आयोजित आमसभा में बैंक के कर्मचारी शषांक दुबे, विरेन्द्र तिवारी, आशीष दुबे, भागवत यादव, देवेन्द्र शुक्ला, प्रकाश शर्मा, रवि सिंह, राजेश पाठक, शरद शर्मा, इंदु पाटनवार, भक्ति ठाकुर, रिंकी गुप्ता, अभिषेक तिवारी, लेखु यादव सहित अन्य कर्मवारी उपस्थित हुये साथ ही जनप्रतिनिधियों में द्वारिका सोनी, तरु तिवारी, राकेश शुक्ला एवं अन्य उपस्थित हुये।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *