बिलासपुर: फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर आए लोगों ने कितनी राशि कृष्ण कुमार मिश्रा के घर से ले गए थे? 7 दिन बाद भी बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम नहीं पता कर पाई

बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले हुई एक घटना के मामले में 6 आरोपियों में से दो महिला आरोपी को 30 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस अधिकारी ने इस मामले में बताया कि 14.अगस्त को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर में रहने वाला कृष्ण कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त को रात्रि करीब 9 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि दोपहर 12 से 1 बजे के बीच 4 पुरुष एवं 2 महिला घर मे घुस गये और अपने आप को क्राइम ब्रांच का आ्फिसर होना बताकर गले मे परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर मे महिलाओं को यहाँ से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे और इनके घर में सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढूंढने लगे और पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये. प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब उसने बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था.

पुलिस के अनुसार प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया और ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धों का हुलिया एवं वाहन की जानकारी प्राप्त हुई और घेराबंदी कर फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के 2 महिला सदस्य सिंधु वैष्णव और रानी बैरागी को 30 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकरण में शेष आरोपियों की पहचान कर ली गई है जिनकी पता तलाश की जा रही है.

आरोपियों के खिलाफ धारा 204, 307, 331(3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

 

 

 

गिरफ्तार महिला आरोपी

1. सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी.
2. रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *