बिलासपुर: बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 18 को, कोरबा विधानसभा सीट से हारे जय सिंह अग्रवाल विशेष रूप से रहेंगे उपस्थित

बिलासपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर /ग्रामीण ) द्वारा 18 जून को सुबह 11 बजे नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. धरना -प्रदर्शन के प्रभारी कोरबा विधानसभा सीट(विधान सभा-2023) से हारे जय सिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है. गत दिनों बलौदा बाजार ज़िला मुख्यालय में अप्रिय घटना सामने आई है, जिसमें असामाजिक तत्वों ने मौका का फायदा उठाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी आफिस में आगजनी, तोड़ -फोड़ कर बड़ी संख्या में आर्थिक क्षति पहुंचाई है . यह घटना भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और प्रदेश में कानून व्यवस्था की लचरता का प्रमाण है, जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है  और अपराधियों को कानून का भय नहीं है  और आम जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि धरना-प्रदर्शन सरकार की लचर कानून व्यवस्था और नाकामियों के विरोध में किया जाएगा. 

पदाधिकारियों ने  प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, महापौर, निर्वाचीत जनप्रतिनिधि,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, निगम सभापति, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ज़िला पंचायत, जनपद पंचायत के निर्वाचीत जन प्रतिनिधि,ज़िला कार्यकारिणी, शहर कार्यकारिणी, सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस ,सेवादल,युवा कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,एमआईसी सदस्य,पार्षदगण, पूर्व एल्डरमैन, सभी अनुषांगिक संगठन, सोशल मीडिया, आईटी सेल, सहित सभी कांग्रेसजनों को आमंत्रित किया है.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *