बिलासपुर: विधायक अमर अग्रवाल हर महीने करते हैं जनता से डिजिटल संवाद

बिलासपुर: भारत के जनमानस में एक आम धारणा है कि नेता चुनाव जीतने तक ही नज़र आते है। लेकिन इस धारणा को तोड़ रहे है बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल। विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने के बाद से अमर अग्रवाल लगातार चुनावी वादों को पूरा कर रहे हैं। इसी के साथ वे हर महीने अंतिम शनिवार को डिजिटल प्रोग्राम ‘संवाद’ के माध्यम से जनता से बातचीत करते हैं। इस डिजिटल प्रोग्राम के अंर्तगत अमर अग्रवाल बिलासपुर की प्रगति और जनता के हितों पर लाइव चर्चा करते है। भारत के इतिहास में किसी भी विधायक द्वारा की गई यह अनूठी पहल है। उक्त जानकारी युवा नेता रोशन सिंह ने मीडिया को दी ।

क्या हैं संवाद- अमर भैया के साथ कार्यक्रम

रोशन सिंह ने बताया कि प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार को विधायक अमर अग्रवाल फ़ेसबुक पर लाइव आते हैं और हर बार अलग-अलग विषयों पर चर्चा करते हैं। ‘संवाद’ के तहत वे क्षेत्र की जनता के द्वारा भेजे गये सवालों पर भी चर्चा करते है। डिजिटल प्रोग्राम ‘संवाद’ की तैयारी कुछ ऐसे होती है विधायक अमर अग्रवाल की डिजिटल टीम अपने व्हाट्सएप नंबर 9238777877 पर जनता से सवाल लेती है और उसी टीम के दूसरे लोगों जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनके सवालों को अमर अग्रवाल तक पहुँचाती है। फिर इन सवालों पर ‘संवाद’ कार्यक्रम में चर्चा होती है और उसके तुरंत बाद समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था शुरू हो जाती है।

रोशन के अनुसार, एक विधायक के रूप में इस तरह की व्यवस्था पर बिलासपुर की जनता का मत है कि किसी भी विधायक के द्वारा की जा रही इस तरह की पहल भारत की राजनीति में नई डिजिटल क्रांति का काम करेगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *