बिलासपुर: वाहनों में स्टिकर लगाकर दिया जा रहा मतदान का संदेश, कलेक्टर-एसपी ने अपने वाहनों से किया शुभारंभ

बिलासपुर:  स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों के तहत वाहनों का भी उपयोग किया जा रहा है। वाहनों में 7 मई को वोट देने की अपील युक्त स्टिकर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने अपने – अपने शासकीय वाहनों में स्टिकर चिपका कर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। स्टिकर में इस बात की भी सूचना अंकित है कि 7 मई को मतदान सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चूंकि वाहन एक मूविंग मशीन है, इसलिए इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश का प्रसार हो सकता है। निजी वाहनों और बाइक्स में भी इस तरह के स्टिकर चिपकाए जाएंगे। आरटीओ और यातायात पुलिस के जरिए अभियान को आगे बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमितकुमार और जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने भी अभियान को आगे बढ़ाते हुए अपने वाहनों में स्टिकर चिपका कर वोटिंग का संदेश दिया। कलेक्टर ने सभी वाहन चालकों को स्टिकर चस्पा कर अभियान में सहभागिता की अपील की है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *