बिलासपुर: मतदाता जागरूकता का संदेश देने स्वीप बाइक रैली कल

कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

बिलासपुर: शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान अभियान के तहत लोगों को मतदान का संदेश देने जिला प्रशासन और एसईसीएल के संयुक्त तत्वाधान में 25 अप्रैल को शाम 4 बजे स्वीप बाइक रैली आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने शहर के लोगों से स्वीप बाइक रैली में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है। स्वीप बाइक रैली एसईसीएल मुख्यालय से शुरू होकर वसंत विहार चौक, राजकिशोर चौक, ऊर्जा पार्क, छठघाट, तोरवा चौक, जगमल चौक, गांधी चौक, प्रताप चौक, नेहरू चौक और राजेन्द्र नगर चौक से होते हुए पुलिस परेड ग्राउण्ड में समाप्त होगी।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *