बिलासपुर प्रेस वार्ता में सचिन पायलेट ने एक पत्रकार के सही सवाल को गलत बताया, जानिए क्या कहा…

बिलासपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे और जांजगीर सभा करने के बाद बिलासपुर पहुंचकर आज होटल कोर्डियड मेरिएट में पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है. 

 

 

पत्रकार वार्ता के दौरान जब सचिन पायलेट से एक पत्रकार ने पूछा कि आप के पार्टी में टिकट पांच करोड़ में बिकती है, जिसका बकायदा ऑडियो भी वायरल हुआ था, इस पर उन्होंने अपने पार्टी के नेताओं को बचाते हुए कहा कि ऐसे आरोप लगते रहते हैं. पायलेट के जवाब को सुनकर लगता है कि इस मामले की जानकारी उनको सही ढंग से नहीं है या फिर वे जानबुझकर इस पर कुछ बोलने से बच रहे थे.

पायलेट से जब एक पत्रकार ने पूछा कि छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ गया है पर आपके प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम सडक पर नजर नहीं आ रही है. क्या इस तरह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? तो उन्होंने उलटा पत्रकार को गलत ठहराने की कोशिश करते नजर आए और कहा आप हमारे अध्यक्ष पर आरोप न लगाएँ. 

कुल मिलाकर आज की प्रेसवार्ता को देखकर लगा कि सचिन पायलेट को प्रदेश के कद्दावर नेताओं ने प्रदेश के बारे में अच्छे से जानकारी नहीं दी है. 

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *