बिलासपुर: रामा मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल क्लब में आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक, धर्मेन्द्र शुक्ला एवं थाना प्रभारी के संरक्षण में देर रात तक बज रहा था साउंड सिस्टम, शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस

बिलासपुर: बिलासपुर में संचालित हो रहे बारों में निगरानी रखना आबकारी विभाग के साथ संबंधित क्षेत्र के पुलिस की भी है. अगर इसके बाद भी बार देर रात तक नियम विरुद्ध संचालित हो रहे हैं तो आबकारी विभाग और पुलिस का संदेह के दायरे में आना लाजमी है.

आज हम बात कर रहे हैं भूगोल क्लब की, जो रामा मैग्नेटो मॉल में स्थित है. सरकारी दस्तावेज के अनुसार इसके मालिक का नाम आशीष जायसवाल है. ये एरिया आबकारी के वृत्त बिलासपुर पूर्व में आता है. इस एरिया की जिम्मेदारी आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला को दी गई है. 

आपको बता दें कि क्षेत्र के आसपास रहने वालों की शिकायत पर भूगोल बार संचालक को समय का ध्यान रखते हुए बार बंद एवम चालू करने हिदायत देकर घटना स्थल से अनावेदक दीपक बाबू पिता हीरालाल निर्मलकर उम्र 28 वर्ष निवासी श्लोक विहार थाना सरकंडा जिला बिलासपुर का कृत्य धारा 3,5,15 कोलाहल अधिनियम का होना पाये जाने से विधिवत साउंड सिस्टम जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है.

इस कार्यवाही से स्पष्ट हो गया है कि अगर किसी की शिकायत होगी या मीडिया में आएगा तो उसके बाद ही इस तरह के लोगों पर पुलिस कार्यवाही करेगी. अब यहाँ यह भी बात समझ से परे है कि रात में गश्त करने वाली पुलिस को भूगोल क्लब के भीतर 20 मार्च को देर रात लगभग 1 बजे तक बज रहा साउंड सिस्टम क्यों सुनाई नहीं दिया.   

जबकि क्षेत्र वासियों की शिकायत पर ही नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता रात्रि 1:20 बजे रामा मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल क्लब पर पहुंचे और वहाँ देखा तो देर रात तक साउंड बाक्स लगाकर तेज ध्वनि में फिल्मी गाना बजा रहा था कि जिससे आसपास के रहवासियो को ध्वनि प्रदूषण होकर व्यवधान होकर असुविधा हो रही थी. तत्काल कार्यवाही करते हुए बार में बज रहे साउंड सिस्टम को बंद कराया गया.

शहर के बीच भूगोल बार में देर रात तक साउंड सिस्टम बजता रहा ये जानकारी आबकारी विभाग को न होना जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा करता है.

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *