बिलासपुर: बिजौर में मिली एक मानव खोपड़ी

बिलासपुर: सरकण्डा थाना क्षेत्र में 12 मार्च को ग्राम बिजौर में गायत्री एन्क्लेव कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में मानव खोपड़ी होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को गिट्टी के ढेर में आंशिक रूप से दबी हुई एक खोपड़ी मिली, जिसपर लंबे-काले बाल थे, जिसे सर्वप्रथम पड़ोस की एक महिला ने देखा था।

उक्त जानकारी देते हुए पुलिस ने मीडिया को बताया कि इस पर तत्काल मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गयी तथा घटना के संबंध में आस-पड़ोस के लोगों, प्लॉट के मालिक के कथन लिए गए एवं CCTV फुटेज आदि का अवलोकन किया गया। FSL और डॉग टीम भी पहुँची थी ।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान ग्राम बिजौर के ही एक व्यक्ति बिसाहू कुमार कौशिक द्वारा 11 मार्च को अपने किसी परिचित व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मुक्तिधाम सरकण्डा गया हुआ था और वहीं से उसने यह खोपड़ी तंत्र-मंत्र पूजा करने के आशय से लाया था। इस कथन की पुष्टि प्रत्यक्षदर्शियों के कथन से भी हुई है। जिसे घर नहीं ले जाकर खाली प्लॉट में छुपाकर रख रहा था परन्तु रात के समय कुत्तों के भौंकने पर उस व्यक्ति ने खोपड़ी गमछे में लपेटकर गिट्टी में आंशिक रूप से दबा दिया। प्रकरण में और जाँच की जा रही है की कोई प्रकरण में किसी भी प्रकार के अपराध का होना नहीं पाया गया है।

सरकण्डा पुलिस द्वारा खोपड़ी को मुक्तिधाम से लाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *