बिलासपुर: दिव्यांगजनों की शहर में निकली रैली, हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश

रैली की अगुवाई कर मतदान के लिए किया प्रेरित

बिलासपुर: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने आज शहर में अनूठी रैली निकली। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर-बैनर और मतदान के संदेशों का नारा लगाते हुए इस रैली में शामिल दिव्यांगजनों का उत्साह देखते ही बनता था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने स्वयं रैली की अगुवाई कर सभी का हौसला बढ़ाया। इससे पहले कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

इस मतदाता जागरूकता रैली में दिव्यांगों ने लोगों से मतदान की अपील करते हुए नारा लगाया कि छोड़ कर अपने सारे काम, पहले करें मतदान। यह रैली जिला कार्यालय से शुरू होकर तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में समाप्त हुई। इस रैली में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी  रामप्रसाद  चौहान, एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदारअतुल वैष्णव, शशिभूषण सोनी, दिव्यांग आइकॉन लोक कलाकार लीलाधर भांगे, बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों और दिव्यांगजनों नेे भाग लिया।

रैली के पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। पांच सालों में यह दुर्लभ अवसर हमें मिलता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदान अवश्य करें। कलेक्टर ने जिले के आदर्श आइकॉन, सामाजिक संगठन एवं अन्य लोगों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने कहा। कलेक्टर ने सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मतदाता जागरूकता गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी ओम पांडेय, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *