बिलासपुर: सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के क्षेत्र में एक महिला के साथ हुआ रेप, पुलिस गश्त सवालों के घेरे में

 तीन बजे चोर घर की बालकनी से घुसा महिला के रूम में, किया रेप    

बिलासपुर: सिविल लाइन पुलिस के रात्रि गश्त की उस समय पोल खुल गई, पीड़िता के बताए अनुसार, 4 मार्च को  रात्रि करीब 3 बजे अज्ञात चोर बालकनी में मुंह बांधकर उसके रूम में घुसा और उसके साथ मारपीट, गाली गलौज की, उसके बाद उसका गला दबाया और सिर को दीवार में पटक दिया. उसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया और सोने की अंगुठी को हाथ से निकाल कर फरार हो गया. इतना सब हो गया और एक्टिव रहने वाली सिविल लाइन पुलिस को इस घटना की जानकारी का न होना कई सवाल खड़े करता है. जो कि चिंता का विषय है.

पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन  पुलिस एक्टिव हुई और अधिकारियों के दबाव पर  घटना स्थल के आसपास के लगभग 180 सीसीटीव्ही कैमरों में पतासाजी किया गया, जिसमें अज्ञात आरोपी का हुलिया प्राप्त हुआ। आरोपी के उक्त हुलिये के आधार पर पता तलाश किया गया और मुखबीर तैनात किया गया. इसी दौरान मुखबीर के द्वारा बताया गया कि उक्त हुलिये का व्यक्ति वर्तमान में अमेरी निवासी अमन के साथ अमेरी में निवास कर रहा है.  मुखबीर के बताये अनुसार स्थान पर जब पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दिया गया तब उसी समय अज्ञात आरोपी के हुलिये से मिलता जुलता आरोपी बीर सिंह अपने एक्टीवा वाहन में अमन के घर आया और पुलिस को देखकर एक्टीवा को छोडकर भागने लगा जिसे पकडकर थाना लाए और पूछताछ के दौरान अपने साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया है और पीडिता के हाथ से निकाल कर ले गये सोने के अंगुठी को बरामद कराया. प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी 

01. लिंक रोड चंदवाभांठा निवासी बीर सिंह उर्फ पंकज पिता सुखनिधान (36).

02. इमलीपारा निवासी विद्याभुषण बरेठ पिता स्व. दमोदर बरेठ (29). 

03. मंझवापारा निवासी अन्नु उर्फ अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल रहीम( 34).

 

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *