CG: बच्चों की प्रतिभा को मंच देना ही हमारा संकल्प- कुलाधिपति डॉ विनय कुमार पाठक

लोक गायिका वंदिता साहू, मयंशी खंडेलवाल, तनीष्क वर्मा,अर्जिता सिंह, शौर्य और शिवेन ने बिखेरा सुरों का जादू, तालियों से गूंज उठा लखीराम ऑडिटोरियम

‘नन्हे सुरों की शाम’ में बाल कलाकारों ने बांधा समां, नीरज जैन ने गुदगुदाया; शिक्षक गौरव राठौर और साहित्यकार दशरथ लाल भारद्वाज की पुस्तकों का हुआ विमोचन

बिलासपुर। लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में मंगलवार की शाम संगीत, सम्मान और मनोरंजन के नाम रही। News Hub Insight Care Foundation (NHICF) एवं NHICF अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ के आयोजन में ‘नन्हे सुरों की शाम’ ने श्रोताओं को ऐसी सुरमयी अनुभूति दी कि पूरा सभागार बच्चों की प्रस्तुतियों पर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बिलासपुर के उभरते बाल गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में लोक गायिका वंदिता साहू, मयंशी खंडेलवाल, तनीष्क वर्मा, अर्जिता सिंह, शौर्य करण और शिवेन जांगड़े ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से संगीत की अलग-अलग रंगत बिखेरी। बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति, मधुर आवाज और मंच संचालन की सहजता ने उपस्थित दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। खासकर नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

मंच पर मौजूद रहे विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम में कुलधिपति डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति न्यायमूर्ति डॉ. चंद्र भूषण बाजपेयी, सम कुलपति रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उप-कुलसचिव विष्णु कुमार तिवारी, साहित्यकार अरुण कुमार निगम, प्रयास अकादमी के संचालक डॉ. सचिन यादव, साहित्यकार विजय राठौर, टी.सी. रत्नाकर और शिवसेना नेत्री श्रीमती रेवती यादव सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कला, साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं संस्थाओं का भी सम्मान किया गया।

इन विशिष्टजनों का हुआ सम्मान

समारोह में कवि सुरेश पैगवार, पत्रकार मनीष शरण, साहित्यकार दशरथ भारद्वाज, समाजसेवी गोपाल राम साहू, शिक्षक गौरव राठौर, कवि राकेश श्रीवास, समाजसेवी जितेंद्र सिंह ठाकुर और दिलीप सराफ सहित गुरुकुल की टीम, व्यायाम शिक्षकों की टीम तथा ‘हास्य हर्बल ओरिजनल’ की टीम को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज और अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देने वालों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत किया।

नीरज जैन की कॉमेडी ने लगाया मनोरंजन का तड़का

कार्यक्रम में हास्य कलाकार नीरज जैन ने अपनी चुटीली और मनोरंजक प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी कॉमेडी के दौरान सभागार में लगातार ठहाके गूंजते रहे। बच्चों की सुरमयी प्रस्तुतियों के बाद हास्य की इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग और गहरा कर दिया।

बच्चों की प्रतिभा को मंच देना आयोजन का उद्देश्य

कुलाधिपति डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा, ‘नन्हे सुरों की शाम’ का उद्देश्य बच्चों को मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और संगीत एवं कला के प्रति नई पीढ़ी में रुचि विकसित करना है।

कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और मंच मिले तो वे छोटी उम्र में ही अपनी प्रतिभा से बड़े मंच पर पहचान बना सकते हैं।

पूरे आयोजन के दौरान संगीत, सम्मान, हास्य और बच्चों की प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों ने आयोजन की सराहना की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंच संचालन डॉक्टर किरण राठौर ने किया।

आयोजक प्रमुख पंकज खंडेलवाल एवं मयूरी खंडेलवाल ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर में 24 नवंबर को ‘राष्ट्रीय दीक्षांत व सम्मान समारोह 2026’ और ‘नन्हे सुरों की शाम’ की धूम, नशा मुक्ति अभियान का भी संगम

    बिलासपुर। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) के शैक्षणिक एवं शोध प्रभाग NHICF अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ (अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ) के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर (मंगलवार) को ‘राष्ट्रीय दीक्षांत व सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह के साथ ‘नशा मुक्त अभियान’ का संदेश भी जोड़ा गया है, जबकि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘नन्हे सुरों की शाम’ होगा। साहित्य, न्याय, शिक्षा और समाजसेवा की दिग्गज हस्तियां…

    Continue reading
    बिलासपुर में 27 दिसंबर को सजेगा सुरों का महासंग्राम, छत्तीसगढ़ तलाशेगा अपनी ‘गोल्डन वॉयस’

    सप्त सुरम ट्रस्ट का राज्य स्तरीय सिंगिंग कॉन्टेस्ट—15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को मिलेगा बड़ा मंच, विजेता को ₹50 हजार का पुरस्कार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की संगीत प्रतिभाओं के लिए दिसंबर का आखिरी सप्ताह खास होने जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिपी गायन प्रतिभाओं को पहचान और बड़ा मंच देने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़, सिंगिंग कॉन्टेस्ट 2026–27” का बिलासपुर ऑडिशन 27 दिसंबर 2026 को आयोजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *